रेलवे की यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के पैसेंजर्स को मिलेगी सुविधा

अपने यात्रियों को सुविधा को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। इन ट्रेनों के जरिए गुजरात और पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। इसे यात्रियों को आने वाली वेटिंग लिस्ट की परेशानी भी दूर होगी।
Indian Railways

गर्मी की छुट्टी में ट्रैवल करने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। कोई अपने घर वापस आता है, कोई ननिहाल जाता है तो कोई घूमने फिरने का प्लान बनाता है। इस वजह से भीड़ काफी बढ़ जाती है और ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिलती है। कई बार ऐसा होता है कि बहुत कोशिश करने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाती।

आजकल जब व्यक्ति कहीं की भी टिकट बुक करने बैठता है तो उसके सामने एक लंबी वेटिंग लिस्ट खुल जाती है। अब लोगों को इसी परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे ने कुछ समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इन ट्रेनों की मदद से पहले से चल रही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। चल जान लेते हैं कि यह ट्रेन कहां चलाई जाएगी और किस सुविधा मिलने वाली है।

कहां चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

ये सुविधा वेस्टर्न रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए शुरू की है। गुजरात और पूर्वी भारत को जोड़ा जाएगा। अप्रैल 2026 से यह ट्रेनिंग शुरू हो रही है जिसके चलते यात्रियों को वेटिंग लिस्ट का सामना नहीं करना पड़ेगा। चलिए आपको इन ट्रेन की जानकारी दे देते हैं।

बटवा-हावड़ा समर स्पेशल

ये ट्रेन 20 और 26 अप्रैल को वटवा से 4 बजकर 45 मिनट पर निकलेगी और तीसरा दिन सुबह 9:00 हावड़ा पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 22 और 28 अप्रैल को चलेगी। हावड़ा से यह शाम 7 बजे निकलेगी और तीसरे दिन दोपहर 12:15 पर वटवा पहुंचेगी।

साबरमती आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09431 20 26 अप्रैल को साबरमती से रात 10:55 पर निकलेगी और तीसरे दिन दोपहर 1:15 पर आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 22 और 28 अप्रैल को चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09432 शाम 4:20 पर आसनसोल से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 7:15 पर साबरमती पहुंचेगी।

क्या रहेगा रूट

ये समर स्पेशल ट्रेन रास्ते में पड़ने वाले सभी बड़े स्टेशन पर रुकेगी। इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को खास सुविधाएं दी जाएगी और किराया भी स्पेशल होगा। अगर आप भी इस रूट पर यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में पता कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews