Indian Railway आरक्षण विंडो खुलते ही पहले 15 मिनट पर्सनल आईडी से बुक होंगे टिकट, एजेंटों की मनमानी पर लगेगी रोक

रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर लोगों को काफी परेशान होने का सामना करना पड़ता है। दरअसल, जैसे ही टिकट विंडो खुलता है सारे टिकट दलाल बुक कर लेते हैं। अब विंडो खुलने के 15 मिनट तक केवल पर्सनल आईडी वाले लोग ही टिकट बुक कर सकेंगे।
indian railway

इंडियन रेलवे (Indian Railway )अपने यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर कोई ना कोई बदलाव करती रहती है। टिकट बुकिंग को लेकर एक बार फिर नियमों में बदलाव किया गया है ताकि आम आदमी आसानी से अपना रिजर्वेशन कर सके। अब 60 दिन पहले जब आरक्षण विंडो खुलेगी तब 15 मिनट तक पर्सनल आईडी वाले लोग टिकट बुकिंग कर सकेंगे।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की वेबसाइट से वह लोग जो आधार से प्रमाणित उपयोगकर्ता हैं। यानी वो लोग जिनकी पर्सनल आईडी है, वो बिना किसी परेशानी के पहले 15 मिनट में टिकट बुक कर सकते हैं। अधिकृत टिकटिंग एजेंट को आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति पहले दिन नहीं होगी। रेलवे बोर्ड की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ये व्यवस्था आज से देश भर में लागू कर दी जाएगी।

रुकेगा आरक्षण प्रणाली का दुरुपयोग

रेलवे बोर्ड की ओर से बनाया गया ये नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि आम यात्रियों तक आसानी से आरक्षण प्रणाली की सुविधा पहुंच सके और इसका दुरुपयोग ना किया जा सके। फिलहाल रेलवे ने कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र के काउंटर से टिकट बुकिंग करने के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। सामान्य आरक्षण खुलने के 10 मिनट की पाबंदी के समय में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।

दलालों के हाथ चले जाती है टिकट

दरअसल, फिलहाल जो स्थिति चल रही है उसमें सामान्य आरक्षण बुकिंग खुलने का समय कम किए जाने के बावजूद भी दुरुपयोग कम नहीं हो रहा है। 120 से 60 दिन पहले सुबह 8 बजे आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाती है। हालत यह है कि सिर्फ 1 मिनट में ही सभी कंफर्म टिकट दलालों के हाथ लग जाते हैं। ऐसे में जो लोग पर्सनल आईडी से टिकट बुकिंग करते हैं या फिर रेलवे काउंटर पर लाइन में खड़े रहते हैं। उन्हें सीट नहीं मिल पाती है। सुबह के जो 15 मिनट पर्सनल आईडी से टिकट बुकिंग करने वालों और लाइन में लगे यात्रियों के लिए निर्धारित किया गया है। उससे लोगों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews