
Rail News : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गर्मी की छुट्टियों में लगातार बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार , पश्चिम बंगाल, जम्मू, दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड के रास्ते कई समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है। यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं ।
इन शहरों से होकर चलेगी ये 10 स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 04073 सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल सहरसा से 07 मई से 01 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 05:30 बजे खुलकर अगले दिन 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 कोच होंगे। यह ट्रेन हाजीपुर-छपरा -गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- गाड़ी संख्या 09620 कोलकाता-उदयपुर सिटी समर स्पेशल 07 मई 2024 से 02 जुलाई 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कोलकाता से 05.30 बजे चलकर सोमवार को 10.55 बजे धनबाद, 14.20 बजे गया और 17.50 बजे डीडीयू रुकते हुए बुधवार को 23.15 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08 और साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।
- गाड़ी संख्या 04021 भागलपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल भागलपुर से 07 मई से 31 मई तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 13:30 बजे खुलकर अगले दिन 12:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 कोच होंगे। यह ट्रेन पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.- आरा-बक्सर के रास्ते चलेगी।
- गाड़ी संख्या 06094 बरौनी-मंगलूरु सेंट्रल समर स्पेशल बरौनी से 08 मई 2024 से 03 जुलाई 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को 23.45 बजे चलकर शनिवार को 12.30 बजे मंगलूरु सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन किउल-झाझा- धनबाद-रांची-राउरकेला-पेरम्बूर-कोयम्बटूर में ठहराव लेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 08 और साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे।
- गाड़ी संख्या 05655 जम्मू तवी – गुवाहाटी 09 मई से 04 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को जम्मू तवी से 10:00 बजे रवाना होगी और शनिवार को गुवाहाटी 13:20 बजे पहुंचेगी। अपने दोनों दिशाओं की यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन वाया रंगिया, न्यू बंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बेगूसराय, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, सहारनपुर, लुधियाना, कठुआ में होकर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 05609 हडपसर – गुवाहाटी 09 मई से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को हडपसर से 10:00 बजे रवाना होगी और शनिवार को गुवाहाटी 08:15 बजे पहुंचेगी। अपने दोनों दिशाओं की यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन वाया रंगिया, न्यू बंगाईगांव, न्यू कोचबिहार, कटिहार, बरौनी, दानापुर, बक्सर, मिर्ज़ापुर, सतना, इटारसी, कोपरगांव होकर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 02877 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल 10 मई से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से रात 11:55 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 02878 नई दिल्ली-रांची समर स्पेशल 11 मई से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से रात 11:45 बजे खुलेगी और सोमवार को रात 10:15 रांची पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 07389/07390 बेलगावी-गोमती नगर-बेलगावी एक्सप्रेस स्पेशल हुबली, विजयपुरा, सोलापुर, दौंड, मनमाड, भुसावल, इटारसी, कानपुर सेंट्रल और ऐशबाग के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 07389 12 मई से 30 जून के बीच रविवार को दोपहर 12.30 बजे बेलगावी से रवाना होगी। यह मंगलवार को सुबह 7.45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 07390 14 मई से 2 जुलाई के बीच मंगलवार को रात 8.30 बजे गोमती नगर से रवाना होगी। यह गुरुवार को दोपहर 3.15 बजे बेलगावी पहुंचेगी।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

