अब तत्काल ही नहीं जनरल रिजर्वेशन में भी करना होगा ई-आधार वेरिफिकेशन, इंडियन रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

अब तत्काल टिकट बुकिंग की तरह ही इंडियन रेलवे ने जनरल रिजर्वेशन में भी बड़ा बदलाव किया है। अब जनरल रिजर्वेशन के लिए भी आपको ई-आधार वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा। चलिए जानते हैं यह सिस्टम कैसे काम करेगा और कितने समय पहले आपको टिकट बुकिंग करना पड़ेगा।
अब तत्काल ही नहीं जनरल रिजर्वेशन में भी करना होगा ई-आधार वेरिफिकेशन, इंडियन रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

1 अक्टूबर से इंडियन रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, रेल मंत्रालय की ओर से ऐलान किया गया है कि आप तत्काल टिकट ही नहीं बल्कि जनरल रिजर्वेशन टिकट बुकिंग करते समय भी ई-आधार वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा। इसकी जानकारी रेल मंत्रालय द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर अगर जनरल रिजर्वेशन करना है तो रिजर्वेशन के खुलने से पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिए आपको आधार वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा।

रेल मंत्रालय ने यह कदम टिकटों की कालाबाजारी और बॉट्स की बुकिंग पर लगाम लगाने के लिए उठाया है। साथ ही इसे फर्जी आईडी पर भी रोक लगाई जा सकेगी। इसके साथ ही यात्रियों को सुविधा मिलेगी कि आईआरसीटीसी अकाउंट से पहले आधार लिंक करके आसानी से अपनी बुकिंग कर सकें।

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

रेल मंत्रालय द्वारा उठाए जा रहे इस कदम से यात्रियों को कई प्रकार की सुविधा मिलेगी। दरअसल, इस सिस्टम से वेटिंग भी कम हो जाएगी और टिकट जल्दी कंफर्म होने लगेंगे। हालांकि ऑफलाइन टिकट बुकिंग का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा रेलवे के कंप्यूटरीकृत टीआरएस काउंटर पर जनरल रिजर्वेशन टिकट बुकिंग करने का पुराना तरीका ही अपनाया जाएगा। जबकि जो रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंट हैं, उनके लिए पहले दिन टिकट बुकिंग पर 10 मिनट की पाबंदी भी बिना किसी बदलाव के जारी रहेगी।

कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

बता दें कि यह सुविधा तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम की तरह ही होगी। इसमें तत्काल टिकट की तरह ही आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कर पाएंगे। इसके लिए आपको पहले अपना आधार नंबर आईआरसीटीसी के अकाउंट से लिंक करना होगा। इसके बाद जब आप टिकट बुकिंग करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को डालने के बाद आपकी टिकट बुकिंग कंफर्म होगी। अब आधार वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा। अगर आपका अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो आप शुरुआती 15 मिनट में अपनी टिकट कंफर्म नहीं कर पाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews