त्यौहारों से पहले रेलवे ने दी बड़ी राहत, अब यात्रियों का कम लगेगा किराया, जानें कैसे?

mp rail news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Indian Railways IRCTC: रेल यात्रियों (Rail Passengers)  के लिए राहत भरी खबर है। आगामी त्यौहारों से पहले रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब ट्रेनों की जनरल बोगियां रिजर्व नहीं रहेंगी और किराया भी कम लगेगा ।इसका मतलब ये है कि यात्री अब जनरल टिकट लेकर भी यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: 3 मार्च को शिवराज कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी!

रेलवे मंत्रालय की तरफ से द‍िए गए आादेश में बताया गया क‍ि  ट्रेनों में अब जल्‍द ही अनारक्षित कोच लगने शुरू हो जाएंगे।  पहले ट्रेनों में जिस तरह अनारक्षति कोच लगाए जाते थे, वह जल्‍द ही अब सभी ट्रेनों में लगने लगेंगे, इसका मतलब यह है कि अब आप ब‍िना रिजर्वेशन के पहले की तरह जनरल बोगी (General Coach) में सफर कर सकेंगे। यात्रियों को अब जनरल टिकट (General Rail Ticket) लेने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। इस तरह रेलवे (Indian Railway) ने ट्रेनों में जनरल डिब्बों (General Coach) की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने का फैसला लिया है।

यह भी पढे.. MP News: हाईकोर्ट के फैसले के बाद आयुष विभाग ने काउंसलिंग पर लगाई रोक

भारतीय रेल के अधिकारियों के अनुसार, एडवांस रिजर्वेशन पीरियड खत्म होने के बाद यात्री जनरल टिकट से यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए नियमित ट्रेनों में जनरल डिब्बों को आरक्षित या अनारक्षित के रूप में चिह्नित किया जाएगा, क्योंकि ये 2 साल से पहले की अवधि के दौरान प्रचलित थे। एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 दिन का होता है। जिस तारीख के लिए अग्रिम आरक्षण शुरू हो गया है उसके बाद की तारीख से यह सुविधा लागू होगी।

इन ट्रेनों का आज से फिर होगा संचालन

ट्रेन नंबर 14236/35 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14265/66 वाराणसी- देहरादून जनता एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14003/04 नई दिल्ली-मालदाटाउन एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14005/06 लिच्छवी एक्सप्रेस, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन पहले की तरह आज 1 मार्च से फिर शुरू हो जाएगा। वही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन भी नियमित रूप से होगा। आम्रपाली एक्सप्रेस, हरिहरनाथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews