भारतीय रेलवे का यात्रियों को तोहफा, 2026 में 122 नई ट्रेनें शुरू, कईं ट्रेनों की बढ़ाई गई स्पीड

भारतीय रेलवे ने साल 2026 को जनता के लिए और भी सुविधाजनक बना दिया है। देश में 122 नई ट्रेनें शुरू होंगी और सैकड़ों ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है।
Indian Railways

भारतीय रेलवे यात्रियों तक नई-नई सुविधाएं पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। अब जनता को नए साल का तोहफा मिला है। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 2026 में 122 नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है। वहीं 549 ट्रेनों की स्पीड को भी पहले की तुलना में बढ़ाया गया है।

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने 2026 का टाइम टेबल जारी किया है। इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल 26 अमृत ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। वहीं ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से समय की बचत भी होगी। यात्री वर्तमान में लगने वाले समय से पहले अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

भारतीय रेलवे की है ट्रेनें

रेलवे कुल 122 नई ट्रेन शुरू करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 28 वंदे भारत एक्सप्रेस है। ये सेमी हाईस्पीड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने का काम करेगी। लोग आरामदायक तरीके से सफर कर सकें इसके लिए 26 अमृत ट्रेनों की शुरुआत भी की जाने वाली है। इस साल से 60 मेल या एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू की जाने वाली है। इसमें 2 जन शताब्दी, 2 राजधानी, 2 नमो भारत रैपिड रेल और 2 हमसफर शामिल है।

किस जोन में क्या बदलाव

पूर्व मध्य रेलवे: यहां सबसे ज्यादा 20 नई ट्रेन चलाई जाने वाली है। इसी के साथ 20 ट्रेनों का विस्तार किया गया है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे: ट्रेन की गति बढ़ाने का काम इस जोन में सबसे ज्यादा किया गया है। यहां 117 ट्रेनें ऐसी हैं जिनकी स्पीड बढ़ाई गई है। वहीं 8 ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा मिल गया है।

उत्तर रेलवे: इस क्षेत्र को 20 नई ट्रेनों की सौगात मिली है। इससे कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा मजबूत हो सकेगी।

उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे: यहां 10 नई ट्रेन शुरू की गई है। वहीं 36 ट्रेनों की स्पीड पहले से ज्यादा कर दी गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे: इस क्षेत्र में कोई नई ट्रेन तो नहीं है लेकिन 89 ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews