Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस रूट की ट्रेनें रद्द रहेंगी, शेड्यूल देखकर फिर यात्रा प्लान करें

रेलवे से आई अपडेट को देखें तो विकास कार्यों और घने कोहरे के कारण 16 जनवरी से 7 मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, यानि फ़िलहाल ये ट्रेन नहीं चलेंगी।
train cancelled latest news

train cancelled latest news

Train Cancelled: भारतीय रेल को भारत के लोगों की लाइफ लाइन भी कहा जाता है, लगभग 2.5 करोड़ लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, ट्रेन भारत की अर्थ व्यवस्था में भी बहुत बड़ा योगदान देती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे कई हजार ट्रेन का संचालन करता है। लेकिन कई बार स्टेशनों पर निर्माण कार्य, नॉन इंटर लॉकिंग कार्य, रेलवे लाइन के विस्तार आदि के कारण ट्रेन कैंसिल होती हैं तो घना कोहरा भी इसमें बड़ी बाधा बनता है, इन दिनों इस सभी कारणों से ट्रेन कैंसिल हो रही हैं।

भारत में एक बड़े वर्ग को ट्रेन से यात्रा करना पसंद हैं या ये कहें कि ट्रेन से यात्रा करना उनके लिए अधिक सुविधाजनक है, इन दिनों उत्तर भारत में तेज सर्दी पड़ रही है कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है जो ट्रेनों के संचालन में रुकावट डाल रहा है, वहीं जम्मू तवी स्टेशन पर री-डेवलपमेंट और यार्ड कनेक्शन के एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) काम चल रहा है ये भी ट्रेनों की चाल को रोक रहा है, इन सब कारणों से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

7 मार्च तक कई ट्रेनों को किया गया है रद्द 

रेलवे से आई अपडेट को देखें तो विकास कार्यों और घने कोहरे के कारण 16 जनवरी से 7 मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, यानि फ़िलहाल ये ट्रेन नहीं चलेंगी। रेलवे ने ट्रेन नंबर और उनके रद्द रहने की जानकारी अपनी वेब साइट और सोशल मीडिया पर शेयर की है जिससे यात्री उन तारीखों में अपनी यात्रा को री शेड्यूल कर सकें।

ये है कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर 14617-18 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 2 मार्च 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 14606-05 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 24 फरवरी 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 14616-15 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 22 मार्च 2025 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 14524-23 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 12210-09 काठगोदाम-कानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 14003-04 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 1 मार्च 2025 तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 14617-18 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 2 मार्च 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 14606-05 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 24 फरवरी 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 14616-15 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 22 मार्च 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 14524-23 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 12210-09 काठगोदाम-कानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक कैंसिल।
ट्रेन नंबर 14003-04 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस 16 जनवरी 2025 से 1 मार्च 2025 तक कैंसिल।

इन ट्रेनों को भी किया गया है कैंसिल 

ट्रेन नंबर 12751(नांदेड-जम्मू तवी एक्सप्रेस): 21 फरवरी और 28 फरवरी को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन 12752 (जम्मू तवी-नांदेड़ एक्सप्रेस): 23 फरवरी और 02 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन 11077 (पुणे जं.-जम्मू तवी एक्सप्रेस): 17 फरवरी से 04 मार्च तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन 11078 (जम्मू तवी-पुणे जं. एक्सप्रेस): 19 फरवरी से 06 मार्च तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन 12919 (डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस): 01 मार्च से 05 मार्च तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन 12920 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस): 03 मार्च से 07 मार्च तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन 22705 (तिरुपति-जम्मू तवी एक्सप्रेस): 14, 21, 28 जनवरी, 04, 11, 18 और 25 फरवरी को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन 22706 (जम्मू तवी-तिरुपति एक्सप्रेस): 17, 24, 31 जनवरी, 07, 14, 21 और 28 फरवरी को कैंसिल रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews