Indian Railways चला रहा 8 मानसून स्पेशल ट्रेन, IRCTC पर देखें पूरी डिटेल

Indian Railways चला रहा 8 मानसून स्पेशल ट्रेन, IRCTC पर देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रेलवे मौसम के हिसाब से स्पेशल ट्रेन चलाता है और IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) के माध्यम से यात्री अपनी टिकट बुक करते हैं। रेलवे ने अब 8 मासून स्पेशल ट्रेन चलाने के फैसला लिया है। ये ट्रेन यूपी, बिहार सहित कई राज्यों के लिए चलाई जाएँगी।

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 8 ट्रेनों को अलग अलग रूट पर मानसून स्पेशल ट्रेन (indian railway monsoon special train) के नाम से चलाने के निर्णय लिया है। कुछ ट्रेन कल 10 जून से शुरू हो गई है , कुछ आज 11 जून से शुरू हो चुकी हैं और कुछ अन्य ट्रेन आने वाले दिनों में शुरू होंगी। यदि आप इन ट्रेन के रूट के स्टेशनों की यात्रा करना चाहते हैं तो IRCTC (IRCTC Monsoon Special Train) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

Indian Railways , IRCTC की ये हैं 8 मानसून स्पेशल ट्रेन 

  • ट्रेन संख्या – 16516 कारवार – यशवंतपुर एक्सप्रेस 11 जून से कारवार से चलेगी।
  • ट्रेन संख्या – 16515 यशवंतपुर – कारवार 10 जून से यशवंतपुर चलाई जा रही है।
  • गाड़ी संख्या – 16596 कारवार – केएसआर बेंगलुरू डेली एक्सप्रेस 10 जून से कारवार से चलाई गई है।
  • ट्रेन नंबर – 16595 केएसआर बेंगलुरु – कारवार डेली एक्सप्रेस 10 जून से केएसआर बेंगलुरु से चलाई गई है।
  • ट्रेन संख्या – 12742 पटना – वास्को डी गामा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 जून से पटना से चलेगी ।
  • ट्रेन नंबर – 12741 वास्को डी गामा – पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 जून से वास्को डी गामा से चलाई जाएगी।
  • ट्रेन नंबर – 11097 पुणे – एर्नाकुलम पूर्णा एक्सप्रेस 11 जून से पुणे से शुरू होगी।
  • ट्रेन संख्या – 11098 एर्नाकुलम – पुणे पूर्णा एक्सप्रेस 13 जून से एर्नाकुलम से यात्रा शुरू करेगी।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews