Indian Railways Update : IRCTC से टिकट बुक करना होगा और आसान, होने जा रहा बड़ा बदलाव

Indian Railways Update : IRCTC से टिकट बुक करना होगा और आसान, होने जा रहा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रेलवे, आईआरसीटीसी के (Indian Railways, IRCTC Updates) माध्यम से अपनी यात्रा की टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को बहुत जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। यात्रियों को आने वाले समय में सर्वर स्लो अथवा सर्वर डाउन की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। IRCTC त्योहारी सीजन से पहले अपनी वेबसाइट में बड़ा सुधार करने जा रही है।

आईआरसीटीसी, IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) को पिछले लम्बे समय से शिकायतें मिल रही थी, टिकट बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को कई बार कन्फर्म टिकट के लिए परेशान होना पड़ता था। त्यौहारी सीजन में IRCTC (IRCTC News) के सर्वर पर लोड बढ़ जाने से कस्टमर का ना तो कन्फर्म टिकट मिल पाता था और ना ही तत्काल टिकट बुक हो पाता था।

ये भी पढ़ें – 2 साल बाद MS Dhoni ने बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल, गर्व से चौड़ा हुआ सभी का सीना

शिकायतों को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने संसद की स्थाई समिति को इस समस्या को दूर करने के निर्देश दिए थे। समिति ने आश्वासन दिया था कि इसे सुधारा जायेगा, अब उस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी ने विश्व स्तर की कंसल्टेंट कंपनियों में से एक ग्रांट थार्नटन को वेबसाइट सुधारने की जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़ें – लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, ANM सहित 3 तत्काल प्रभाव से निलंबित, 260 को नोटिस जारी

आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में ई-टिकटिंग के तहत रिजर्व टिकटों का आंकड़ा 80 प्रतिशत से ऊपर पहुँच गया है।  इस समय आईआरसीटीसी के पास करीब 10 करोड़ रजिस्टर्ड कस्टमर हैं। जो खुद से आईआरसीटीसी (IRCTC Samachar) की वेबसाइट का उपयोग कर ई टिकट बुक करते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी की कीमतों में उछाल, देखें बाजार का ताजा हाल

यदि आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सुधार हो जाता है और उसकी स्पीड, हैंग होना जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं तो कस्टमर को टिकट बुक करना आसान हो जायेगा। बताया जा रहा है कि सुधार के बाद वेबसाइट में बुकिंग के ज्यादा फ्रेंडली फीचर्स होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews