यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इस नवरात्री IRCTC दे रहा मां के भक्तों को कम बजट में धमाकेदार स्पेशल ऑफर, मिलेगी ये सारी सुविधाएं

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इस नवरात्री IRCTC दे रहा मां के भक्तों को कम बजट में धमाकेदार स्पेशल ऑफर, मिलेगी ये सारी सुविधाएं

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। घुमने (IRCTC) के शौकीन लोगों को अगल-अलग मौसम में घूमना पसंद होता है। जो अक्सप ट्रैवलिंग करते रहते हैं। उन्हें नई-नई जगहों का सैर करना काफी पसंद होता है। किसी को पहाड़ों की वादियों में घूमना अच्छा लगता है, तो किसी को धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना, किसी को समुद्र का किनारा भाता है, तो किसी को रेगिस्तान की तपती गर्मी का लुफ्त उठाना अच्छा लगता है। बता दें कि टूरिस्म भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। क्योंकि भारत एक ऐसा देश है जहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने-कोने से लोग यहां की खुबसुरती का दिदार करने आते हैं। यहां मौसम के हिसाब से भ्रमण किया जाता है। लोग सीजन के हिसाब से अपना टूर डिसाइड करते हैं। तो ऐसे यात्रियों (IRCTC) के लिए भारत सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी है। यह ऑफर उनके लिए फायदेमंद हो सकता है, जो मां वैष्णों के भक्त हैं।

यह भी पढ़ें – अजब-गजब : विश्व में एक ऐसा गांव, जहाँ घर-घर पाले जाते हैं जहरीले सांप

दरअसल, IRCTC अक्सर ही अपने यात्रियों के लिए कोई-ना-कोई ऑफर निकालता ही रहता है और कुछ दिनों में नवरात्रि भी शुरू होने वाला है। ऐसे में IRCTC माता के भक्तों को धमाकेदार ऑफर देने वाला है। बता दें कि यह टूर पैकेज बहुत ही कम बजट में किया जा सकता है और अगर आप अपने परिवार के साथ वैष्णोदेवी जाने की प्लानिंग बना रहे हैं। तो आपके लिए यह ऑफर देखना आवश्यक है। क्योंकि IRCTC 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि आपके लिए 3 स्पेशल टूर पैकेज दे रहा है।

श्री शक्ति फुल डे दर्शन पैकेज

बता दें कि IRCTC बहुत ही कम बजट में श्री शक्ति फुल डे पैकेज में आपको घूमने का मौका दे रहा है। जिसकी कीमत मात्र ₹3515 है। जिसमें आपको 3 एसी में सफर करने का मौका मिलेगा। साथ ही रेलवे की तरफ से होटल में ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

वैष्णो देवी दर्शन

इस पैकेज में आपको 3 रात और 4 दिन का ऑफर मिल रहा है। जिसकी कीमत मात्र ₹2845 रुपए है। जिसमें आपको स्लीपर क्लास में सफर करना है। इस दौरान होटल में ठहरने की उचित व्यवस्था IRCTC के तरफ से की जाएगी।

मातारानी राजधानी पैकेज

इसके अलावा आप माता रानी राजधानी पैकिंग दर्शन की पूरी कर सकते हैं। जिसकी कीमत ₹7390 है। इस दौरान आपको 3 रात और 4 दिन रहने का मौका मिलेगा। साथ ही 3 एसी में सफर करने की व्यवस्था के साथ ही होटल में रुकने की भी व्यवस्था की गई है।

और अधिक जानकारी के लिए यात्री IRCTC के ऑफिसियस वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – International Day of Democracy 2022 : अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस आज, जानिये उद्देश्य और महत्व

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews