Indian Railways Update : ट्रेनों में लगी अनारक्षित बोगी, जनरल टिकट लेकर कर सकते हैं यात्रा

train name

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के कारण जनरल टिकट लेकर यात्रा (Indian Railways) पर लगे प्रतिबंध के चलते बहुत सी ट्रेनों में जनरल बोगी ही हटा दी गई थी। अब रायपुर से चलने वाली पांच ट्रेनों में 26 महीने बाद फिर से जनरल बोगी लग गई है। अब यात्री जनरल टिकट लेकर इन ट्रेनों में यात्रा (Indian Railway General Ticket) कर सकते हैं।

रेलवे प्रशासन ने रायपुर से चलने वाली संपर्क क्रांति, सारनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग जम्मूतवी, साऊथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस में जनरल बोगी की सुविधा बहाल कर दी है। अब इन ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट लेकर भी यात्रा कर सकते हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों में अलग अलग तारीखों से जनरल टिकट से यात्रा की शुरुआत होगी और 1 जुलाई से सभी ट्रेनों में ये सुविधा बहाल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – IRCTC : ख़राब खाने की शिकायत के बाद एक्शन में Indian Railways, जांच अभियान शुरू

आपको बता दें की रायपुर स्टेशन से प्रति दिन 112 ट्रेन गुजरती हैं और करीब 50 हजार यात्री इनमें सफर करते हैं जनरल टिकट से यात्रा की बहाली से गरीब और ऐसे यात्री जिन्हें कम दूरी की यात्रा तुरंत करनी होती है उन्हें लाभ होगा।  गौरतलब है कि 20 मार्च 2020 से कोरोना के कारण जनरल टिकट से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

ये भी पढ़ें – MP दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हॉलिस्टिक हेल्थ अप्रोच पर जोर, बोले- योग को मजहब और धर्म से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 02 जून से 30 जून तक,  सारनाथ एक्सप्रेस में 01 जून  से 30 जून तक, दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस में 14 जून से 28 जून तक, साउथ बिहार एक्सप्रेस में 01 जून से 30 जून तक और दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस में 01 जून से 29 जून तक जनरल टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews