
India’s First Underwater Train Tunnel : हमारे देश में एक-से-बढ़कर कामयाबी हासिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में महानगरी कोलकाता में अब मेट्रो रेल पानी के अंदर से गुजरेगी। बता दें कि हुगली नदी में पानी के अंदर सुरंग का काम पूरा हो गया है। जिसे बनाने के लिए लगभग 120 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। दरअसल, ये भारत की पहली सुरंग है। इस सुरंग की लंबाई 520 मीटर है, जिसे पार करने में 45 सेकंड का समय लगेगा।

लंदन-पेरिस कोरिडोर की तर्ज पर किया गया तैयार
इस सुरंग को ‘यूरोस्टार’ के लंदन-पेरिस कोरिडोर की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस सुरंग को जमीन से 33 मीटर और नदी की तलहटी से 13 मीटर नीचे तैयार किया जा रहा है। ये सुरंग पश्चिम में पूर्वी हावड़ा मैदान को आईटी केंद्र सॉल्ट लेक सेक्टर पांच से जोड़ती है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2023 के दिसंबर में कॉरिडोर से ट्रेनें चलने लगेंगी।
PTI के मुताबिक…
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक (सिविल) शैलेश कुमार ने बताया कि कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर के लिए इस सुरंग को बनाना जरूरी था। यह कई मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां की घनी आबादी और टेक्निकल समस्याओं के कारण नदी के अंदर से रास्ता निकाला गया है। उन्होंने कहा, ‘हावड़ा और सियालदह के बीच के रूट पर इस सुरंग के बन जाने से समय की बचत होगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

