
हालांकि, इस कारण प्रभावित हुए यात्रीयों के लिए एयरलाइन ने पर्याप्त उपाय किए और उन्हें दुसरे विमान से मुंबई भेजने का निर्णय लिया है। जानकारी में सामने आया है की शुक्रवार को दिल्ली से मुंबई के लिए निर्धारित समय पर इंडिगो की फ्लाइट 6 E449 में बदबू की शिकायत सामने आने के बाद उसे बापस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए लौटा दिया गया।
दरअसल सुरक्षा के विषय को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने यह निर्णय किया है। एयरलाइन की तरफ से जानकारी भी दी गई है की यात्रीयों को सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंचाने के लिए उचित कदम उठाये गए हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा ना हो।
इसके साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों को मुंबई पहुँचाने के लिए दुसरे विमान का इंतेज़ाम करने की बात कही है। इसकी जानकारी PTI ने दी है।
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →

