Indigo ने चंडीगढ़ से रद्द की 4 फ्लाइट्स, इन शहरों के लिए उड़ान भरने में हो सकती है परेशानी

पिछले सप्ताह इंडिगो एयरलाइन की कई उड़ानों को देरी और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ा था। इसी तरह से आज भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से चार फ्लाइट रद्द की गई है।
Indigo

अगर आप चंडीगढ़ के रहने वाले हैं या फिर यहां से कोई फ्लाइट पकड़ने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी खबर सामने आई है। यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो विमान के संचालन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक एयरलाइन ने अपनी चार प्रमुख उड़ानों को रद्द कर दिया है। यह उड़ाने मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की फ्लाइट नंबर 5261, बेंगलुरु की फ्लाइट नंबर 6634, दिल्ली की फ्लाइट नंबर 760 और हैदराबाद की फ्लाइट नंबर 6254 को रद्द किया गया है। गुरुवार के दिन के लिए इन फ्लाइट्स को रद्द किया गया है जबकि बीते दिन सभी उड़ाने सामान्य रूप से संचालित की गई।

बुधवार को सामान्य रही उड़ानें

आज चार प्रमुख फ्लाइट रद्द जरूर की गई है लेकिन बुधवार का दिन एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए राहत भरा साबित हुआ। पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितताओं का दौर चल रहा था कभी फ्लाइट लेट हो रही थी तो कभी रद्द की जा रही थी। इन सभी परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए बुधवार को इंडिगो की सारी 30 उड़ान समय पर संचालित हुई। ना तो कोई फ्लाइट रद्द करनी पड़ी और ना ही किसी के टेक ऑफ में देरी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर रात तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन सामान्य और सुचारू रूप से बना रहा।

एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन की रणनीति

बुधवार को जिस सामान्य तरीके से फ्लाइट्स का संचालन किया गया है उसके पीछे एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन की रणनीति काफी महत्वपूर्ण साबित हुई। अधिकारियों के मुताबिक समयबद्ध संचालन के पीछे क्रू मैनेजमेंट में सुधार, रियल टाइम मॉनिटरिंग और ग्राउंड ऑपरेशन पर दिया गया ध्यान इंडिगो के शेड्यूल को सटीक बनाए रखने में कारगर साबित हुआ।

यात्रियों को राहत

कई बार यात्रियों को चेक इन, बोर्डिंग और सिक्योरिटी चेक के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राउंड ऑपरेशंस पर दिए गए विशेष ध्यान की वजह से यह सारी प्रक्रियाएं सहज रूप से पूरी हुई। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। किसी भी काउंटर पर लंबी कतार नहीं रही और गेट्स पर सामान्य रूप से यात्रियों का आना-जाना बना रहा।

नाराज हो गए थे यात्री

बुधवार के दिन यात्रियों के चेक इन से लेकर टेक ऑफ तक सब कुछ सामान्य रूप से पूरा हुआ। जबकि पिछले सप्ताह कई उड़ाने रद्द हुई थी और असुविधाओं की वजह से यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से नाराजगी का माहौल बना हुआ था। यही वजह रही की बुधवार को अतिरिक्त स्टाफ तैनात करते हुए रियल टाइम निगरानी की गई ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews