उड़ान भरने से पहले इंडिगो की फ्लाइट में जमकर हुआ बवाल, गुस्से में पैसेंजर्स ने दरवाजे पर मारी लात

इंडिगो की फ्लाइट में एक बार फिर बवाल देखने को मिला है। दरअसल थाईलैंड की फ्लाइट समय से न निकलने के कारण यात्री नाराज दिखाई दिए। कंपनी ने अपनी इस त्रुटि के लिए माफी मांगी है।
Indigo Flight

मुंबई से थाईलैंड जा रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में जमकर बवाल देखने को मिला है। गुरुवार को इस उड़ान के लिए यात्री घंटों से इंतजार कर रहे थे। उनके सब्र का बांध उस समय टूट गया जब पायलट ने ड्यूटी टाइम लिमिट खत्म होने के कारण उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

इस बात को लेकर पहले चालक दल और यात्रियों के बीच तीखी बहसबाजी देखने को मिली। इसके बाद एक यात्री ने गुस्से में विमान के एग्जिट डोर पर लात मारना शुरू कर दी और पायलट के खिलाफ अपशब्द कहने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंतजार कर रहे थे यात्री

इंडिगो की इस फ्लाइट को लेकर फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar 24 पर जो जानकारी मिलती है उसके मुताबिक मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जाने वाले यह फ्लाइट सुबह 4:05 पर उड़ान भरने वाली थी लेकिन यह तीन घंटे से ज्यादा समय तक नहीं उड़ सकी। सुबह 10 बजे इसे अपने गंतव्य पर उतरना था लेकिन यह 1 बजे रिसॉर्ट शहर में पहुंची।

यात्रियों को आया गुस्सा

इस फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि पायलट ड्यूटी का समय समाप्त होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद फ्लाइट में अफरा तफरी का माहौल छा गया। यात्रियों और केबिन क्रू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लोगों का कहना था कि हमारे जो प्लान है उसका क्या होगा। वहीं एक यात्री निकास द्वारा पर लात मारते हुए दिखाई दिया।

इंडिगो का क्या कहना

इस पूरे मामले को लेकर इंडिगो ने अपना बयान जारी किया है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक मुंबई से उड़ान में देरी आने वाले विमान के देरी से आगमन, हवाई यातायात की भीड़ और चालक दल द्वारा अपनी ड्यूटी समय की सीमा से अधिक काम करने सहित कई कारणों की वजह से हुई। विमान में सवाल दो यात्रियों ने अनुचित व्यवहार किया और उन्हें अनुशासनहीन घोषित कर दिया गया। उन्हें फ्लाइट से उतार कर सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया गया। इंडिगो ने कहा कि हम सभी के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews