Indigo का बड़ा ऐलान, 3 से 5 दिसंबर तक एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को मिलेगा 500 करोड़ से ज्यादा का रिफंड

पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइन फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन जैसी समस्याओं से घिरी हुई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने इन यात्रियों को रिफंड देने का ऐलान किया है।
Indigo Flight

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन का सामना कर रही है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 3, 4 और 5 दिसंबर को लगातार फ्लाइट्स रद्द हुई जिसकी वजह से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। अब एयरलाइन ने इन यात्रियों को 500 करोड़ से ज्यादा का रिफंड देने की घोषणा की है।

कंपनी की घोषणा के मुताबिक उन सभी यात्रियों को रिफंड मिलेगा जो फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इंडिगो सभी प्रभावित उड़ानों की पहचान कर रही है। जनवरी 2026 से यात्रियों से सीधा संपर्क कर रिफंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इंडिगो ने इस बात का आश्वासन दिया है की ये प्रक्रिया पूरी तरह से आसान और परेशानी से मुक्त रहेगी।

Indigo ने दी जानकारी

शुक्रवार को एयरलाइन ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में बताया गया कि हमारा लक्ष्य रिफंड प्रक्रिया को पारदर्शी, परेशानी मुक्त और आसान बनाना है। हम उन ग्राहकों को 500 करोड रुपए से अधिक का मुआवजा देंगे। जिनकी उड़ान प्रस्थान समय से 24 घंटे के भीतर रद्द हुई थी। कुछ यात्री ऐसे हैं, जो एयरपोर्ट पर लंबे समय तक फंसे हुए थे।

जल्द किया जाएगा रिफंड

एयरलाइन का कहना है कि उड़ानों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। तीन, चार और पांच दिसंबर को यात्रियों को भारी परेशानी हुई। जनवरी में ऐसे सभी यात्रियों से संपर्क किया जाएगा ताकि उन्हें मुआवजा दिया जा सके। ये रिफंड शीघ्र जारी करने की बात कही जा रही है।

इंडिगो का कहना है कि दिसंबर 2025 तक हमारा प्राथमिक ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि ग्राहकों को रिफंड, शीघ्रता कुशलता पर होकर अत्यंत तत्परता के साथ भेजा जाएगा। इनमें से अधिकांश पहले पूरे हो चुके हैं और बाकी जल्दी दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews