इंफोसिस ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, अब इतने दिन करना होगा ऑफिस से काम!

अगर आप इंफोसिस के कर्मचारी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने अपनी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक मेल के जरिए इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब महीने में 10 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर दिया गया है।
इंफोसिस ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, अब इतने दिन करना होगा ऑफिस से काम!

इंफोसिस ने एक बार फिर अपनी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में बदलाव किया है। दरअसल, अब कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक नया मेल भेजा है, जिसमें जानकारी दी गई है कि अब एक महीने में 10 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने यह फैसला कैंपस में उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इंफोसिस हाइब्रिड मॉडल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन अब कंपनी इस मॉडल के तहत नया नियम लागू कर रही है और घर से काम करने वालों पर और अधिक पाबंदी लगा रही है।

यानी, अगर आप इंफोसिस के कर्मचारी हैं, तो आपको महीने में 10 दिन ऑफिस आकर काम करना होगा। इसके अलावा, अनुपस्थिति को लेकर भी नए नियम बनाए जा सकते हैं।

10 मार्च 2025 से वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में बदलाव

इंफोसिस की यह नई नीति ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को कैंपस में बुलाने के उद्देश्य से बनाई गई है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने एक ईमेल के जरिए बेंगलुरु स्थित अपने कर्मचारियों को सूचित किया है कि 10 मार्च 2025 से वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों की संख्या सीमित की जाएगी। अब इस नए नियम के तहत कर्मचारियों के लिए महीने में 10 दिन ऑफिस में रहना अनिवार्य होगा।

इंफोसिस में लगभग 3,23,000 कर्मचारी काम करते हैं

इंफोसिस में लगभग 3,23,000 कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि, इंफोसिस के इस नए नियम को JL5 स्तर तक के कर्मचारियों पर लागू किया गया है। टीम लीडर्स आमतौर पर JL5 स्तर पर होते हैं, जबकि इसके नीचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वरिष्ठ इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर और कंसल्टेंट आते हैं। वहीं, JL6 और उससे ऊपर के पदों पर मैनेजर, सीनियर मैनेजर, डिलीवरी मैनेजर और सीनियर डिलीवरी मैनेजर शामिल होते हैं। हालांकि, उनके लिए यह नियम अभी तक लागू नहीं किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews