Instagram Reel ने ली महिला की जान, नाराज पति ने पत्नी का गला घोंटा

Instagram Reel ने ली महिला की जान, नाराज पति ने पत्नी का गला घोंटा

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों सोशल मीडिया (social media) रिश्तों में दरार लाने की एक बड़ी वजह बनता जा रहा है। पिछले कुछ समय में हम अक्सर ऐसी खबरें देखते सुनते आ रहे हैं जिसमें किसी सोशल प्लेटफॉर्म के कारण पति पत्नी या प्रेमी प्रेमिका या फिर घर में पैरेंट्स और बच्चों के बीच कलह हो रहा है। कई बार तो ये बात बढ़कर अपराध तक जा पहुंचती है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें इंस्टाग्राम (instagram) पर रील्स शेयर करने को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

Realme GT Neo 4 जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स का खुलासा, Redmi K60 को देगा टक्कर, जानें कब होगा लॉन्च

ये सनसनीखेज घटना तमिलनाडु के तिरुपुर जिले की है। डिंडुगल के रहने वाले 38 साल के अमिरथलिंगम तेन्नमपलयम सब्जी मंडी में दिहाड़ी मजदूर है। उसकी पत्नी चित्रा एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थी और ये दोनों सेलम नगर में रहते थे। चित्रा को इंस्टाग्राम पर रील्स (instagram reel) पोस्ट करने की आदत थी और वो अक्सर ही वहां रील बनाकर पोस्ट किया करती थी। इसके पहले वो टिकटॉक पर रील पोस्ट करती थी। इस आदत से पति को चिढ़ थी और दोनों के बीच अक्सर इस मामले पर झगड़े हुआ करती थी। रील बनाते बनाते पत्नी की एक्टिंग में भी दिलचस्पी हो गई और उसने इसमें किस्मत आजमाने का सोचा। चित्रा दो महीने पहले एक्टिंग में करियर बनाने चेन्नई चली गई थी और एक हफ्ते पहले अपनी बेटी की शादी के लिए घर लौटी थी। शादी के बाद वो फिर चेन्नई जाने वाली थी।

सोशल मीडिया पर चित्रा काफी एक्टिव थी और उसके हजारों फॉलोअर्स भी बन गए थे। इधर पति अमिरथलिंगम इस बात से खफा रहता कि वो अपना ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताती है। उसपर एक्टिंग के लिए चेन्नई चले जाने पर पति का गुस्सा बेकाबू हो गया। वो नहीं चाहता था कि पत्नी एक्टिंग करे और इसी मामले पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ता गया और गुस्साए पति ने शॉल से पत्नी का गला घोंट दिया और फरार हो गया। फिर उसने अपनी शादीशुदा बेटी को फोन कर सारी घटना के बारे में बताया। बेटी घर पहुंची और अपनी मां को मृत अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरु की और पेरुमनल्लूर से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews