जल्द ही भारत में फिर शुरू होगी अन्तराष्ट्रिय यात्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शेयर की जानकारी

जल्द ही भारत में फिर शुरू होगी अन्तराष्ट्रिय यात्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शेयर की जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिनों कोरना को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने कमर्शियल इंटरनेशनल पैसेंजर की सुविधाओं पर रोक लगा रखी थी।  लेकिन क्योंकि अब धीरे-धीरे कोविड-19 के मामले काफी कम आ रहे हैं, इसलिए सरकार ने अंतराष्ट्रीय यात्रा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इससे पहले डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को 2020 में ही बंद किया था। कोरोना महामारी की चपेट में आने के कारण देश में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे आर्थिक व्यवस्था पर  काफी चोट पड़ी, लेकिन धीरे-धीरे ही सही कोविड-19 के मामले कम हो रहे हैं और  फिर से कमर्शियल इंटरनेशनल पैसेंजर सर्विस को शुरू करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े… अब UPI इस्तेमाल करना हुआ और भी आसान, बिना इंटरनेट कर पाएंगे डिजिटल भुगतान

सूत्रों के मुताबिक 27 मार्च, 2022 से फिर से अंतर्राष्ट्रीय पैसेंजर सुविधाएं शुरू होंगी। ट्विटर पर यूनियन सिविल एवियशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि, “हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद और कोविड -19 केस में गिरावट को ध्यान में रखते हुए, हमने 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इसके बाद एयर बबल व्यवस्था भी रद्द हो जाएगी। इस कदम के साथ, मुझे विश्वास है कि यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews