दिल्ली में आज IPL का मुकाबला, जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें एंट्री और पार्किंग पॉइंट

दिल्ली में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जाने वाला है। इसे देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।
IPL

आईपीएल मैच शुरू हो चुके हैं और दर्शकों के बीच एक बार फिर इन्हें देखने का क्रेज नजर आ रहा है। मैच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 4 अप्रैल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। जनता को आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।

आज दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है। इसके चलते स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने की संभावना है। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

आज दिल्ली में है IPL मैच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल यानी आज भारतीय प्रीमियर लीग का आठवां मैच खेला जाने वाला है। दोपहर 3:30 से मैच शुरू होगा जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शन पहुंचने वाले हैं। यही कारण है कि वाहनों की अधिक आवाज चाहिए होगी जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी की है। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास जितनी भी सड़कें हैं। वहां दोपहर 1 बजे से लेकर रात 9 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि इन इलाकों में यात्रा करने से बचें और आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें। स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक होने की उम्मीद है जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यहां जाने से बचने की सलाह

जो एडवाइजरी जारी की गई है उसके मुताबिक दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक और ITO से दिल्ली गेट चौक तक भारी और कमर्शियल वाहनों आने जाने की इजाजत नहीं है। JLN मार्ग, आसफ अली रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग पर यात्रियों को न जाने की सलाह दी गई है।

स्टेडियम में एंट्री के पार्किंग

जो दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम जाना चाहते हैं उन्हें साउथ साइड में BSZ मार्ग के गेट नंबर 1 से 8 तक एंट्री दी जाएगी। ईस्ट साइड के दर्शक JLN मार्ग के गेट नंबर 10 से 15 तक एंट्री ले सकेंगे। वेस्ट साइड के दर्शकों को BSZ मार्ग के पेट्रोल पंप के पास गेट नंबर 16 से 18 तक एंट्री मिलेगी।

मैच देखने के लिए आने वाले दर्शन माता सुंदरी रोड, वेलोड्रोम रोड और राजघाट पावर हाउस रोड पर मौजूद फ्री पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं। लेबल वाली गाड़ियां स्टेडियम के पास जेपी पार्क विक्रम नगर और JJB प्रयास ऑफिस के पास अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews