
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार देर रात 18 आईपीएस और दानिप्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव, तथा दादरा नगर हवेली पुलिस सेवा) अधिकारियों को इधर से उधर किया है। उपराज्यपाल ने पुलिस अधिनियम 1978 की धारा 4 के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती के आदेश जारी किए हैं।इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों जैसे महेंद्र नाथ तिवारी, असलम खान, दीपक पुरोहित, विजय सिंह और पंकज कुमार को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दिल्ली आईपीएस तबादला लिस्ट
- महेंद्र नाथ तिवारी (आईपीएस: 2004: एजीएमयूटी) को नई दिल्ली रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त का पदभार
- विजय सिंह (आईपीएस: 2005: एजीएमयूटी) को संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज, दिल्ली पुलिस ।
- दुंबेरे मिलिंद महादेव (आईपीएस: 2006: एजीएमयूटी) को संयुक्त पुलिस आयुक्त, परिवहन रेंज
- असलम खान (आईपीएस: 2007: एजीएमयूटी) को दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त, सुरक्षा
- दीपक पुरोहित (आईपीएस: 2007: एजीएमयूटी) को दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त, सुरक्षा (पीएम)
- राजीव रंजन सिंह (आईपीएस:2010:एजीएमयूटी) को दिल्ली पुलिस आयुक्त का विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी)
- गुगुलोथ अमृता (आईपीएस:2011:एजीएमयूटी), सतर्कता विभाग का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
- मोहम्मद अख्तर रिज़वी (आईपीएस:2011:एजीएमयूटी) को पीसीआर विभाग का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
- शरद भास्कर दराडे (आईपीएस:2013:एजीएमयूटी) को पश्चिम जिले का डीसीपी
- विचित्र वीर (आईपीएस: 2013: एजीएमयूटी), डीसीपी, पश्चिम जिला, को डीसीपी, आईजीआई एयरपोर्ट
- मोहम्मद इरशाद हैदर (आईपीएस: 2013: एजीएमयूटी) को डीसीपी, ईओडब्ल्यू।
- जितेंद्र मणि (आईपीएस: 2016: एजीएमयूटी), उप निदेशक, दिल्ली पुलिस अकादमी, को डीसीपी, सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा
- विक्रम के पोरवाल (आईपीएस: 2016: एजीएमयूटी), डीसीपी, ईओडब्ल्यू, को डीसीपी, ट्रैफिक ।
इन अफसरों के भी हुए तबादले
- कृष्ण कुमार (दानिप्स: 2008), डीसीपी, चौथी बटालियन, डीएपी, को डीसीपी, स्पेशल सेल ।
- पंकज कुमार (दानिप्स: 2009), डीसीपी, अपराध
- पवन कुमार (दानिप्स: 2009), डीसीपी, सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा, को डीसीपी, पीसीआर
- धीरेन्द्र प्रताप सिंह (दानिप्स:2010), डीसीपी, यातायात, को डीसीपी, चतुर्थ बटालियन, डीएपी
- सुबोध कुमार गोस्वामी (दानिप्स:2010), डीसीपी, यातायात, को डीसीपी, आर्थिक अपराध शाखा
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

