IPS Transfer: फिर हुए अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

पंजाब सरकारकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा अफसरों को इधर से उधर किया है। इसमें स्वप्न शर्मा और हरमनबीर सिंह का नाम शामिल है।
ips transfer

IPS Transfer 2025 : पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईएएस पीसीएस के बाद अब 2 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। स्वप्न शर्मा को लुधियाना पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वप्न शर्मा पहले जालंधर से ट्रांसफर करके फिरोजपुर रेंज के DIG नियुक्ति किए गए थे। अब उनका फिर से तबादला करके उन्हें लुधियाना भेजा गया है।

इसके साथ ही हरमनबीर सिंह को स्वप्न शर्मा की जगह पर फिरोजपुर रेंज के DIG नियुक्त किया गया है।इससे पहले 25 मार्च को भगवंत मान सरकार ने 5आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अलोक शेखर, जसप्रीत तलवार, अजीत बालाजी जोशी, बसंत गर्ग, दिलराज सिंह और अजीतपाल सिंह शामिल थे।

हिमाचल प्रदेश में भी 4 आईपीएस इधर से उधर

  • हिमाचल सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों (Himachal IPS Transfer) के तबादले किए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) क्राइम के साथ विशेष कार्य बल (स्पेशल टास्क फोर्स) की जिम्मेदारी सौंपी है।
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को एडीजीपी सआईडी के पद पर तैनाती दी है।
  • वर्ष 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह को एडीजीपी सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण के पद पर नियुक्ति दी है। डीआईजी अंजुम आरा को डीआईजी दक्षिण रेंज शिमला लगाया है। उन्हें आईजी (दक्षिण रेंज) के स्थान पर डीआईजी दक्षिण रेंज लगाया है।

Punjab IPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews