Transfer News : फिर हुए राज्य में आईपीएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

transfer news

UP IPS Officer Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

इन आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

आदेश के तहत, वर्ष 2014 बैच की आईपीएस पूजा यादव को एसपी रेलवे के पद से हटा दिया गया है।अब पूजा यादव को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है।बता दे कि पूजा यादव वही आईपीएस अफसर है जिन्होंने बीते दिनों डीजीपी को पत्र लिखकर एडीजी और आईजी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। साथ ही वर्ष 2011 बैच के आईपीएस देव रंजन वर्मा को एसपी रेलवे की जिम्मेदारी दी गई है। देव रंजन इससे पहले एसपी एसएसआईटी के पद पर तैनात थे।

बता दे कि हाल ही में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। बीते दिनों योगी सरकार ने 2014 बैच के अंकित वर्मा को गोंडा एसपी के पद से हटाते हुए आरटीसी चुनार मिर्जापुर का एसपी बनाया गया था।इसी तरह कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात डीसीपी विनीत जायसवाल को गोंडा का नया एसपी नियुक्त किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews