IPS Transfer : IAS के बाद अब इन आईपीएस अफसरों का तबादला, आदेश जारी, जानें किसको कहां भेजा

RAS transfer news

UP IPS Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश में आईएएस-आईपीएस समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आए दिन राज्य की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार द्वारा अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य सरकार ने 3 आइपीएस अफसरों का तबादला कर द‍िया है।इस संबंध में विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

इन अफसरों का हुआ तबादला

  1.  रामपुर और हरदोई जिले में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है तो वहीं आईपीएस अशोक कुमार को सीबीसीआईडी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  2. आईपीएस केशव चंद्र गोस्‍वामी को पुल‍िस अधीक्षक सीबीसीआइडी से हरदोई ज‍िले का कप्‍तान बनाकर भेजा गया है।
  3. राजेश द्विवेदी को रामपुर का कप्तान नियुक्त किया गया है। अभी तक वह हरदोई जिले के कप्तान थे।
  4. रामपुर के पुलिस अधीक्षक रहे अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी के पद पर तैनाती दी गई है।

हाल ही में हुए थे 7 आईएएस के तबादले

बता दें हाल ही में प्रदेश में आधा दर्जन के करीब आईएएस अधिकारियों के तबादले कर किए गए थे। जिसमें रायबरेली, कासगंज, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। इसमें IAS माला श्रीवास्तव को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का निदेशक ,हर्षिता माथुर को रायबरेली का डीएम , सुधा वर्मा को कासगंज का डीएम, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी संजीव रंजन को प्रतापगढ़ का डीएम ,पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर जिले का जिलाधिकारी और पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।इसके पहले भी एक दर्जन आईएएस आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews