IPS Transfer: राज्य में 16 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नई पोस्टिंग, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

एक साथ 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आईजी और एसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। 
ips transfer 2024

IPS Transfer 2024: आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। एक साथ 16 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। राज्य में  सामान्य प्रशासन विभाग सामान्य में तत्काल प्रभाव से स्थानंतरण और नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया है।

आईजी और एसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं पोस्टिंग का इंतजार कर रहे कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अनाकपल्ली एसपी पद पर तुहिन सिन्हा को तैनात किया गया है। इसी के साथ एम दीपिका का तबादला हुआ है। उन्हें कमांडेंट तीसरी तीसरी बटालियन एपीएसपी, काकीनाडा पद पर भेजा गया है। विनीत बृजलाल  पुलिस महान निरीक्षक, एसआईबी, इंटेलिजेंस को स्थानांतरित करके पुलिस महान निरीक्षक सीआईडी के पद पर तैनात किया गया है।

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे कई अधिकारियों की हुई नियुक्ति (Andhra Pradesh IPS Transfer)

जी आर राधिका को जी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ओंगोले के प्रिंसिपल पद पर तैनात किया गया है। आईएसडब्ल्यू, इंटेलिजेंस एसपी  के पद पर के. आरिफ हाफिज को तैनात किया गया है। के. तिरूमलेश्वर  रेड्डी को डीसीपी, अपराध एनटीआर, पुलिस कमिश्नरेट पद पर नियुक्त किया गया है। विजय चौधरी को पुलिस उप महानिरीक्षक, सड़क  के पद पर नियुक्त किया गया है। आर एन अम्मी रेड्डी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशासन डीजीपी,  एचओपीएफ के कार्यालय में तैनात किया गया है।

इन्हें पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने निर्देश जारी (IPS Posting 2024)

डॉ केवी श्रीनिवास राव और बाबूजी अट्टाडा का तबादला हुआ है। उन्हें आगे की नियुक्ति के लिए पुलिस मुख्यालय, मंगलगिरी में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा एम रवि प्रकाश पुलिस महानिरीक्षक एसईबी को स्थानांतरित करके  पुलिस महा निरीक्षक पी&एल के पद पर नियुक्त किया गया है। पीएचडी रामकृष्ण को पुलिस महा निरीक्षक, खुफिया विद्यमान पद पर नियुक्त किया गया है।  फक्कीरप्पा केगीनल्ली, संयुक्त पुलिस आयुक्त विशाखापट्टनम शहर को स्थानांतरित करके एसपी इंटेलिजेंस के पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews