Hindi News

IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी  

Published:
राज्य में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। डीआईजी, एडीजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी  

IPS Transfer 2024: ओडिशा में बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 27 आईपीएस अफसरों को नए पद की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा सौंपी गई है। गृह विभाग में 29 सितंबर रविवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है।

एडिशनल सिटी बीबीआरएस कटक के पद पर डॉ उमाशंकर दास को नियुक्त किया गया है। अरुण  बोथरा को एडीजीपी, रेलवे और तटीय सुरक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। पुलिस आयुक्त भुवनेश्वर कटक के पद पर डॉ सुरेश देव दत्ता सिंह को नियुक्त किया गया है। एडीजीपी मुख्यालय के पद पर दयाल गंगवार को तैनात किया गया है। एडीजीपी एसएपी के पद पर राजेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

इन विभागों में हुई नए डीआईजी की नियुक्ति (Odisha IPS Transfer)

डीसीपी कटक पद पर कार्यरत आर प्रकाश अपराध शाखा के डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया है। डीआईजी ऑपरेशन के पद पर अखिलेश्वर सिंह को भेजा गया है। डॉ सत्यजित नाइक डीआईजी, ईआर, बालासोर पद पर नियुक्त किया गया है। पश्चिम रेलवे राउरकेला डीआईजी पद पर बृजेश कुमार राय को तैनात किया गया है। कंप्यूटर  डीआईजी पद पर पारुल गुप्ता को नियुक्त किया गया । डीआईजी पश्चिम क्षेत्र कोरापुट पद पर नीति शेखर को नियुक्त किया गया है। डीआईजी एसआर, बेरहामपुर के पद पर डॉ सार्थक सारंगी को नियुक्त किया गया है। डीआईजी एसएपी के पद पर अविनाश कुमार को नियुक्त किया गया है। डीआईजी, सीआर कटक पर पर   चरण सिंह मीणा को तैनात किया गया है।

इन विभागों को मिले नए आईजीपी (Transfer News Today)

आईजीपी प्रशिक्षण के रूप में अनूप कुमार साहू को जिम्मेदारी सौंप गई है, जो वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक खुफिया पद पर तैनात हैं। वही आईजीपी ऑपरेशन के पद की जिम्मेदारी नारायण पंकज को सौंपी गई है। आईजीपी अग्निशमन सेवा और होमगार्ड के पद पर डॉ दीपक कुमार को नियुक्त किया गया है। सतर्कता संगठन आईजीपी के पद पर संजय कुमार कौशल को तैनात किया गया है। आईजीपीसी सीएडब्ल्यू और सीडब्ल्यू  के पद पर श्रीमती एस सायनी को नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारियों के स्थानंतरण की सूची नीचे दी गई है-



Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews