IPS Transfer 2024: राज्य में हुए 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के SP बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

चार आईपीएस अफसरों का स्थानंतरण हुआ है। दो जिले में नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ और कौन-सी जिम्मेदारी शासन द्वारा सौंपी गई है?
ips transfer 2024

IPS Transfer 2024: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को इधर से उधर किया है। अस्थाई रूप से अफसरों को  को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले और नियुक्ति को लेकर हाल ही में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया था।

आदेश के तहत रायपुर और कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। वहीं सहायक पुलिस महानिरीक्षक के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। इस लिस्ट में आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह, लाल उमेद सिंह,  सूरज सिंह परिहार और रवि कुर्रे शामिल है।

दो जिलों में नियुक्त किए गए गए एसपी (Chhattisgarh IPS Transfer)

कोरिया जिले का नया पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे को बनाया गया है। इससे पहले वह सेनानी 18 बटालियन मनेन्द्रगढ़ पद पर कार्यरत थे। वहीं रायपुर जिले के नए एसपी लाल उमेद सिंह होंगे, जो पहले मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे।

इन अधिकारियों को भी सौंपी गई नई जिम्मेदारी (IPS Transfer Posting News)

संतोष कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, अटल नगर नवा रायपुर के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक रायपुर के पद पर कार्यरत थे। सेनानी 14 बटालियन, धनोरा जिला, बालोद के पद पर सूरज सिंह परिहार को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कोरिया पुलिस अधीक्षक के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews