
UP IPS Transfer 2024 : एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश और प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है और आज 7 मई को तीसरे चरण के लिए यूपी की 10 सीटों पर मतदान जारी है। वही उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यूपी में चुनाव आयोग ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।
इन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले
- डीजी जेल एसएन साबत को हटा दिया गया है, उनकी जगह पीवी रामशास्त्री नए डीजी जेल होंगे।
- पुलिस महानिदेशक जेल सुधार की अभी तक जिम्मेदारी संभाल रहे एसएन साबत को सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया गया है.
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे अपर पुलिस महानिदेशक प्रतीक्षारत आईपीएस आनंद स्वरूप को अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
- डॉक्टर एन. रविंदर जो अभी अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय लखनऊ में केजीएसओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अब अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक केजीएसओ में तैनाती दी गई है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

