Hindi News

IPS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 15 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

Last Updated:
एमपी में एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय के पद पर आदर्श कटियार को नियुक्त किया गया है। आइए जानें अन्य अधिकारियों को कहाँ और किस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IPS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 15 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

MP IPS Transfer 2025: मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सीएम मोहन यादव की सरकार ने एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 23 मार्च 2025 को आदेश जारी  किया है। अधिकारियों को अस्थायी रूप से नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और उप पुलिस महानिरीक्षक के प्रभार में बदलाव हुआ है।

गौरव राजपूत, विशेष कर्तव्यव्यस्थ अधिकारी पदेन सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के पद पर भेजा गया है। साकेत प्रकाश पाण्डे , उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार 

बैच 1993 के आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्र, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ए.आई मनोहर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर, पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • आईपीएस अधिकारी आदर्श कटियार, विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल को स्थानांतरित करके विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है।
  • रवि कुमार गुप्ता, संचालक, खेल एवं युवक कल्याण को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल, पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर भेजा गया है।
  • संजीव शमी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है।
  • आशुतोष राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राजबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय पद पर पोस्ट किया गया है।
  • चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल पुमु पद पर नियुक्त किया गया है।
  • जयदीप प्रसाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी, पुमु पद पर भेजा गया है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट


मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews