IPS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई अफसर इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

पंजाब सरकार ने आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले किए है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IPS आशीष चौधरी कोआईजीपी काउंटर इंटेलिजेंस मोहाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ips transfer 2025

Punjab IPS/PPS Transfers 2025: पंजाब में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। गुरूवार देर रात राज्य की भगवंत मान सरकार ने दो आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें आईपीएस कौस्तुभ शर्मा और आशीष चौधरी का नाम शामिल है।गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

पंजाब में 2 आईपीएस और 2 पीपीएस के तबादले

  • पंजाब गृह विभाग के जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस कौस्तुभ शर्मा को पंजाब एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के आईजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अपने मूल कैंडर में लौटे हैं। शर्मा अभी संयुक्त राष्ट्र (UN) के साथ काम कर रहे थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें ये नियुक्ति मिली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IPS आशीष चौधरी कोआईजीपी काउंटर इंटेलिजेंस मोहाली लगाया गया है,जो यूएन में सेवाएं देने के बाद वापस आए हैं।
  • पीपीएस वरिंदर सिंह बराड़ और जगत प्रीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में भेजा गया है। बता दे कि 14 दिसंबर को पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होने है।

2 दिसंबर को भी हुए थे 2 आईपीएस के तबादले

इससे पहले 2 दिसंबर को राज्य सरकार के गृह विभाग ने राज्यपाल के अनुमोदन और पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग की सहमति के साथ दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आधिकारिक आदेश जारी किया था।इसमें आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी पीएपी, जालंधर और आईपीएस अधिकारी स्नेहदीप शर्मा (SPS: 2011) को डीआईजी फिरेजपुर रेंज, फिरेजपुर की जिम्मेदारी सौंपी थी।इससे पहले 1 आईएएस और 3 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए थे।

IPS/PPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews