IPS Transfer 2025: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 आईपीएस इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

पंजाब सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और 1 ऑफिसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसमें रवजोत गरेवाल को तरनतारन SSP का चार्ज दिया गया है।
IPS Transfer 2025

पंजाब में एक बार फिर पुलिस प्रशासनिक विभाग में फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से राज्यपाल की मंजूरी से के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी तुरंत अपने नए पदभार ग्रहण करें।बता दे कि हाल ही में पंजाब जीआरपी की स्पैशल डीजीपी ने विभाग के 53 कर्मियो का ट्रांसफर कर नई तैनाती के आदेश जारी किए थे।

पंजाब आईपीएस ऑफिसर तबादले

  • आईपीएस रवजोत ग्रेवाल ज्वॉइंट डायरेक्टर आईवीसी एंड एसयू विजिलेंस ब्यूरो को एसएसपी तरनतारन
  • आईपीएस निलंबरी विजय जगदले डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस को डीआईजी फरीदकोट रेंज का अतिरिक्त कार्यभार। इससे पहले DIG लुधियाना रेंज की ज़िम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।
  • आईपीएस  दीपक पारीक एसएसपी तरनतारन को पदमुक्त कर उन्हें एआईजी एसएसओसी मोहाली की जिम्मेदारी।

Punjab IPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews