IPS Transfer: 29 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, 15 जिलों के SP बदले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

राज्य सरकार ने 29 आईपीएस अधिकारियों के स्थानंतरण का आदेश जारी किया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer

IPS Transfer 2024: बिहार राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 12 सितंबर गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिया है।  जिसके मुताबिक 29 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

औरंगाबाद, पूर्णिया, लखीसराय, कटिहार, जमुई,  गोपालगंज, नालंदा, समस्तीपुर, जमुई, रोहतास, नवादा, भोजपुर, बक्सर समेत 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं। कई नगर पुलिस अधिक्ष को एसपी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को नई पोस्टिंग सौंपी गई है। आइए जानें किसे किस पद पर नियुक्त किया गया है-

ये नगर पुलिस अधीक्षक बने एसपी (Transfer News Today)

मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक  अवधेश दीक्षित को गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। नालंदा एसपी के पद पर पटना पूर्वी नगर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी को तैनात किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर मिस्टर राज को पुलिस अधीक्षक भोजपुर पद पर नियुक्त किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना चंद्र प्रकाश को जमुई एसपी पद पर तैनात किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना अभिनव धीमान को नवादा पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। दरभंगा नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को पुलिस अधीक्षक बक्सर के पद पर तैनात किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews