IPS Transfer : फिर हुए आईपीएस अफसरों के तबादले, 2 को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

गया के सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ को मोतिहारी सदर का नया एसडीपीओ बनाया गया है। शिवम धाकड़ 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
ips transfer

Bihar IPS Transfer: बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नीतिश कुमार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 7 अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।राज्य गृह विभाग ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

मोतिहारी के वर्तमान एसडीपीओ शिखर चौधरी को सारण का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है। चौधरी 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पटना में अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात 2021 बैच की आईपीएस दीक्षा को पटना सदर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -1 नियुक्त किया गया है।

बिहार आईपीएस तबादले

  1. सारण में शिखर चौधरी को ग्रामीण एसपी बनाया गया है. मोतिहारी, बगहा में भी नए एसडीपीएओ और भी एएसपी का जिम्मा।
  2. अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुधांशु कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण का एडीजी बनाते हुए एडीजी (यातायात) का अतिरिक्त प्रभार ।
  3. रेल आईजी पी कन्नन को आईजी आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार ।
  4. मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 शिखर चौधरी को सारण का एसपी (ग्रामीण) ।
  5. अपराध अनुसंधान विभाग पटना के सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुश्री दीक्षा को पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर ।
  6. सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मोहिबुल्लाह अंसारी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है.
  7. नालंदा की सहायक पुलिस अधीक्षक दिव्यांजलि जायसवाल का बगहा। रामनगर का एसडीपीओ ।
  8. गया के सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ को मोतिहारी ,सदर एसडीपीओ-1 के पद पर तैनाती ।

IPS Transfer 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews