बड़ा फेरबदल, एक साथ हुए 11 IPS समेत 162 पुलिस अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट

पंजाब में 11 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 60 से अधिक डीएसपी का स्थानंतरण हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी शासन द्वारा सौंपी गई है?
ips transfer

IPS Transfer News: पंजाब पुलिस विभाग में बड़ी हलचल हुई है। भगवंत मान की सरकार ने 6 अप्रैल को एक साथ 162 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।  इस लिस्ट में 11 आईपीएस ऑफिसर और 65 डीएसपी शामिल हैं। राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब एसएएस नगर एआईजी के पद पर रवजोत ग्रेवाल को नियुक्त किया गया है। पहले वह टेक्निकल सर्विसेस, चंडीगढ़ के एआईजी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अश्विनी गोटियाल को एआईजी, एएनटीएफ, पंजाब एसएएस नगर का एआईजी बनाया गया है। इससे पहले वह एचआरडी पंजाब एआईजी पद का कार्यभार संभाल रहे थे। वत्सला गुप्ता को कमांडेंट, 27वीं बटालियन, पीएपी और एआईजी एएनटीएफ, जलंधर पद पर भेजा गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला 

जसरूप कौर, एसपी इन्वेस्टिगेशन जालंधर को स्थानांतरित करके एडीसीपी-III अमृतसर के पद पर नियुक्त किया गया है। आदित्य एस वारियर को एडीसीपी, जांच, एसपी जालंधर पद से स्थानांतरित करके एसपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर के पद पर नियुक्त किया गया है। वैभव चौधरी, एएसपी डिटेक्टिव पटियाला को स्थानांतरित करके एसपी मुख्यालय पटियाला के पद पर भेजा गया है। आकर्षी  जैन एडीसीपी-1 जालंधर के पद पर भेजा गया है। सिरिवेनेला एसपी एसडी मॉडल टाउन, जालंधर को एडीसीपी-2 अमृतसर के कार्य की देखभाल करने के लिए नियुक्त किया गया है। जयंत पूरी को एडीसीपी, जांच, जलंधर के काम की देखभाल करने के लिए भेजा गया है। विनीत अहलावत को एडीसीपी, ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी, जलंधर के पद पर नियुक्त किया गया है।

आईपीएस और अन्य पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची 

65 डीसीपी इधर से उधर 

शीतल सिंह को डीएसपी, एडसी, ईस्ट अमृतसर के पद पर नियुक्त किया गया है। डीएसपी एचडी धुरी संगरूर के पद पर दमन वीर सिंह को नियुक्त किया गया है। डीएसपी एसडी रुरल पटियाला के पद पर गुरप्रीत गुरुर प्रताप सिंह को भेजा गया है। रूपिंदर कौर को डीएसपी एसडी दिरबा, संगरूर के पद पर नियुक्त किया गया है। डीएसपी एनआरआई अमृतसर के पद पर कंवलप्रीत सिंह को पदस्थ किया गया है। डीएसपी डिटेक्टिव 1 लुधियाना के पद पर हर्षप्रीत सिंह को भेजा गया है। डीएसपी, मुख्यालय रोपर के पद पर कुलभूषण को नियुक्त किया गया है। मोहित कुमार सिंगला को डीएसपी डिटेक्टिव, खन्ना के पद पर भेजा गया है। स्थानंतरण की सूची नीचे दी गई है-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews