
Rajasthan IPS Transfer : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। आईएएस के बाद अब एक बार फिर 5 आईपीएस के तबादले किए गए है।इस संबंध में राज्य कार्मिक विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
जानिए किसको कहां भेजा
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस सुनील दत्त को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, नियम, राजस्थान, पुलिस मुख्यालय, जयपुर भेजा गया है। वहीं, डॉक्टर प्रशाखा माथुर को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर गया है। विकास कुमार को महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी जयपुर भेजा गया है। ओमप्रकाश को उप महानिरीक्षक पुलिस, सुरक्षा जयपुर तबादला किया गया है, जबकि जगदीश चंद्र शर्मा को उपमहानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी सीबी जयपुर लगाया गया है।
फरवरी के बाद मार्च में तबादले
बता दें कि राजस्थान में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले की यह दूसरी सूची जारी हुई है। इससे पहले भी गहलोत सरकार ने 13 फरवरी को अफसरों के तबादले की एक सूची जारी की थी। इसमें 75 अफसरों के तबादले किए गए थे। चुनावी साल में सरकार की ओर से लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं।खबर है कि आगामी चुनाव से पहले विधायकों की डिमांड पर IAS -IPS अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

