IPS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार जी रामगोपाल नायक को दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश ,हरीश एचपी को दिल्ली से जम्मू कश्मीर और मनीष चंद्र को दिल्ली से मिजोरम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IPS Transfer

Delhi IPS Transfer : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह मंत्रालय ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर के ओएसडी मनीष चंद्रा को मिजोरम भेजा गया है।

गृह मंत्रालय नॉर्थ ब्लॉक से जारी आदेश के अनुसार BL सुरेश को दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश रजनीश गर्ग को दिल्ली से लद्दाख,जी रामगोपाल नायक को दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश और हरीश एचपी को दिल्ली से जम्मू कश्मीर भेजा गया है।

दिल्ली में पहले भी हो चुके है कई पुलिस अफसरों के तबादले

बता दे कि राजधानी में बुधवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने एसीपी रैंक के अधिकारी दिल्ली पुलिस थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसमें अतुल कुमार वर्मा को स्पेशल सेल , एसीपी विनय कुमार रस्तोगी को नॉर्थ डिस्ट्रिक, संजय शर्मा को नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक, चंद्रकांता को PRO पुलिस हेड क्वार्टर ,मधुर राकेश को रोहिणी डिस्ट्रिक और योगेश मल्होत्रा को डीसीए भेजा गया था।

बिहार के डीजीपी होंगे विनय कुमार

  • बिहार सरकार ने डीजीपी पद से आलोक राज को हटाकर विनय कुमार को नया डीजीपी बनाय है।  विनय कुमार को दो साल के लिए बिहार का डीजीपी बनाया गया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार वह दो साल के बाद भी डीजीपी के पद पर बने रहेंगे।
  • राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेज दिया है, वे डीजी के साथ-साथ सीएमडी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।इसके अलावा जितेंद्र सिंह गंगवार को निगरानी का डीजी बनाया गया है, उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा है। गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews