IRCTC Andaman Nicobar Tour Packages: सिर्फ इतने हजार में घूमिए अंडमान- निकोबार, 6 दिन 5 रात में इंजॉय करें खुबसुरत पल

IRCTC Andaman Nicobar Tour Packages: सिर्फ इतने हजार में घूमिए अंडमान- निकोबार, 6 दिन 5 रात में इंजॉय करें खुबसुरत पल

IRCTC Andaman Nicobar Tour Packages : घूमने के शौकीन लोगों को देश- दुनिया की सैर करने की काफी ज्यादा लालसा होती है। ऐसे में वो पहले से ही अपने डेस्टीनेशन को तय कर लेते हैं और उस हिसाब से खर्चे जोड़कर घूमने जाते हैं लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपकी खुशी दोगुनी होने वाली है। दरअसल, रेलवे की तरफ से फरवरी महीने में आप 6 दिन के लिए अंडमान घूम सकते हैं। IRCTC आपके लिए अंडमान टूर पैकेज लाया है, जिसके लिए आपको केवल 73 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

लखनऊ से यात्रा होगी शुरू

आईआरसीटीसी द्वारा यह यात्रा आने वाले 10 फरवरी को शुरू होगी जो कि पूरे 6 दिन 5 रातों का होगा टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज का नाम ‘IRCTC Andaman Nicobar Tour Packages’ है। इस हवाई टूर पैकेज में आपको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, तो इसका लाभ उठाने के लिए आपको आगे पूरी आर्टिकल पढ़ने की जरूरत है। जिसका हवाई टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर

  • कालीघाट मंदिर
  • सेलुलर जेल
  • कोरबाइन कोव बीच
  • राधानगर बीच
  • कालापत्थर बीच
  • बाराटांग आइलैंड

आधिकारिक वेबसाइट पर जानें जानकारी

इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था IRCTC की तरफ से की जाएगी। इस टूर पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक बेवसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसमें आपको सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews