IRCTC : गोरखपुर से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, कराएगी दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, जानिए रूट-शेड्यूल और किराया

आईआरसीटीसी जुलाई-अगस्त में गोरखपुर से 2 भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन करेगा, जो दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों, 4 ज्योतिर्लिंगों और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराएगी। आइए जानते है डिटेल्स...
Bharat Gaurav Train

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) दक्षिण और पश्चिम भारत के ज्योतिर्लिंग व प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के दो विशेष पैकेज का ऐलान किया है। यह ट्रेनें जुलाई अंत और अगस्त के पहले हफ्ते से चलेगी।

​​भारत गौरव ट्रेन के पहला पैकेज 31 जुलाई से 11 अगस्त तक 11 रात और 12 दिन का होगा। दूसरा पैकेज 17 से 26 अगस्त 2026 तक 9 रात और 10 दिन का होगा। यह ट्रेनें गोरखपुर से चलकर मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशनों से होते हुए गुजरेंगी, जहां से यात्री ट्रेन में चढ़ या उतर सकते हैं।

दक्षिण भारत यात्रा (NZBG80): 31 जुलाई से 11 अगस्त तक

  • यह यात्रा कुल 11 रात और 12 दिनों की होगी।
  • इस पैकेज के तहत यात्रियों को दक्षिण और पश्चिम भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।  इसमें तिरुपति बालाजी, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल है।
  • इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर) के लिए 23,560 रुपये, ​स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी) के लिए 39,100 रुपये और ​कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी) के लिए 51,760 रुपये तय किया गया है।

स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी के साथ ज्योतिर्लिंग यात्रा (NZBG81): 17 से 26 अगस्त

  • यह यात्रा कुल 9 रात और 10 दिनों की होगी।
  • इस सफर के दौरान मुख्य रूप से महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कराए जाएंगे।
  • ​इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर) के लिए 18,380 रुपये, ​स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी) के लिए 29,570 रुपये ​और कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी) के लिए 38,870 रुपये किराया तय किया गया है।

​यात्रा में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

  • ​पैकेज में रेल यात्रा के साथ-साथ ठहरने की व्यवस्था शामिल है।
  • ​यात्रियों को सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन दिया जाएगा।
  • ​स्थानीय भ्रमण के लिए वातानुकूलित (AC) और गैर-वातानुकूलित (Non-AC) बसों की सुविधा मिलेगी।
  • ​यात्रियों की सुविधा के लिए इस टूर पैकेज की राशि का भुगतान बैंक से आसान ईएमआई (EMI) के माध्यम से भी करने का विकल्प दिया गया है।

​इच्छुक यात्री इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctctourism.com) पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्य स्टेशनों पर बने आईआरसीटीसी के कार्यालयों से ऑफलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

DAKSHIN BHARAT YATRA

JYOTIRLINGA YATRA WITH STATUE OF UNITY

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews