श्री रामायण यात्रा पर नवंबर में लेकर जाएगी IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

श्री रामायण यात्रा पर नवंबर में लेकर जाएगी IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रभु श्रीराम (Lord Shri Ram) के भक्तों को IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन एक बार फिर श्री रामायण यात्रा पर लेकर जाने वाली है। IRCTC ने ट्रेन का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 18 नवम्बर 2022 को श्री रामायण यात्रा पर दिल्ली से लेकर जाएगी।

भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े अद्भुत और खूबसूरत तीर्थ स्थलों के दर्शनों का एक और मौका IRCTC दे रहा है।  IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Shri Ramayana Yatra by Bharat Gaurav Tourist Train) पर्यटकों को रामायण में वर्णित तीर्थ स्थलों पर लेकर आएगी। पहली यात्रा की सफलता के बाद IRCTC ने पिछले दिनों नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

श्री रामायण सर्किट में इन जगहों जाएगी ट्रेन

श्री रामायण सर्किट के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली से 18 नवम्बर 2022 को चलेगी। इस यात्रा की अवधि 18 दिन और 17 रात होगी। दिल्ली से शुरू होकर ट्रेन अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर (नेपाल), बक्सर, काशी (वाराणसी), प्रयागराज,श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम और भद्राचलम होती हुई वापस नई दिल्ली पर लौटेगी। यात्रियों को 3AC क्लास में यात्रा कराई जाएगी।

ये हैं बोर्डिंग और डीबोर्डिंग पॉइंट्स

IRCTC (IRCTC News) ने 18 दिन और 17 रात के इस स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) का 59,980/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया है, किराये के और भी स्लॉट हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं।बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर दी गई है वहीं डीबोर्डिंग की सुविधा वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी), आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और दिल्ली सफदरजंग स्टेशनों पर दी है।

इन धार्मिक स्थलों के दर्शनों का मिलेगा लाभ

  • अयोध्या – श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू घाट।
  • नंदीग्राम – भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुण्ड।
  • जनकपुर – श्री राम-जानकी मंदिर।
  • सीतामढ़ी – सीता माता मंदिर और पुनौरा धाम।
  • बक्सर – राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।
  • वाराणसी – तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती में पर्यटक शामिल होंगे।
  • प्रयागराज – ऋषि भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम और हनुमान मंदिर।
  • श्रृंगवेरपुर – श्रृंग ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, राम चौरा।
  • चित्रकूट – गुप्त गोदावरी, रामघाट, सती अनुसुइया मंदिर।
  • नासिक -त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, पंचवटी, सीतागुफा, कालाराम मंदिर।
  • हम्पी – अंजनाद्री हिल, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर।
  • रामेश्वरम – रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।
  • भद्राचलम – श्री सीताराम स्वामी मंदिर और अंजनी स्वामी मंदिर के दर्शन टूरिस्ट करेंगे।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews