IRCTC: यात्री कृपया ध्यान दें! आज 121 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट, कई रिशेड्यूल, ऐसे चेक करें अपनी बुकिंग

irctc rain news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रेल यात्री (Indian Railway IRCTC) कृपया ध्यान दीजिए, देशभर में बारिश के चलते कई राज्यों की करीब 121 ट्रेनों को आज 16 अगस्त को रद्द किया गया है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो इसमें 84 ट्रेनों पूरी तरह से  कैंसिल किया गया है, बाकी आंशिक कैसिंग रहेंगी। वही 07 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 14 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।आपको कोई असुविधा न हो इससे बचने के लिए रेलवे की रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से केंसिंल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लें।

यह भी पढ़े.. लाखों पेंशनरों के लिए नई अपडेट, बढ़ सकती है पेंशन की राशि, प्रस्ताव तैयार, बैठक में होगा फैसला

आज 16 अगस्त 2022 को रद्द ट्रेनों की लिस्ट में प्रीमियम ट्रेनें जैसे शताब्दी, हमसफर एक्सप्रेस (Humsafar Express) समेत मेल (Mail) और एक्सप्रेस (Express Train) ट्रेनें भी शामिल है। नागपुर-वर्धा मेमू एक्सप्रेस (01374), नागपुर-कोल्हापुर एक्सप्रेस (11403), पुणे-कोल्हापुर (11421) समेत कुल 112 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

वहीं रिशेडयूल की लिस्ट में तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17229), बरेली-भुज (14311), इतवारी-बिलासपुर (12856) समेत कुल 7 ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल हैं. इसके साथ ही डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट में हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस (11448), भुसावल-हजरत निजामुद्दीन (12405) समेत कुल 14 ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल है।

ऐसे करें चेक कैसिंल ट्रेनों की लिस्ट

  • रेलवे द्वारा आईआरसीटीसी (IRCTC) और नेशनल नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) मिलकर रोजाना के कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी करते हैं।
  • इस लिस्ट को चेक करने के लिए आप सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Exceptional Trains का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। फिर आपको कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट तीनों तरह की ट्रेन की लिस्ट दिख जाएगी।
  • ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं।
  • इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews