IRCTC : गर्मी में पार्टनर के साथ जाइये हिमाचल घूमने, हनीमून भी कर सकते हैं प्लान

IRCTC : गर्मी में पार्टनर के साथ जाइये हिमाचल घूमने, हनीमून भी कर सकते हैं प्लान

IRCTC Himachal Pradesh Tour : फरवरी में ही गर्मी सताने लगी है, लोग अभी से ठंडी जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिनकी इस समय शादी हो रही हैं वो हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन सर्च कर रहे हैं। ऐसे में IRCTC का ये टूर प्लान उनके लिए मददगार साबित हो सकता है, आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

IRCTC Happy Himachal Tour 

आईआरसीटीसी ने आज एक शानदार टूर अनाउंस किया है इसका नाम है हैप्पी हिमाचल “Happy Himachal”, ये टूर गर्मियों में जायेगा इसलिए यदि आपने अभी कहीं की टिकट बुकिंग नहीं कराई है तो आप इस टूर शेड्यूल को एक बार जरुर देखें, हो सकता है ये आपके हिसाब से बहुत सही हो।

18 अप्रैल को हैदराबाद से उड़ान भरेगा हवाई जहाज 

IRCTC का हैप्पी हिमाचल टूर हैदराबाद से शुरू होगा, फ्लाइट 18 अप्रैल 2023 को उड़ान भरेगी । इस टूर में शिमला, मनाली और चंडीगढ़ डेस्टिनेशन कवर होंगे। इस टूर का किराया 42,300/- रुपये प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क व्यक्ति) निर्धारित किया गया है। बच्चों का किराया अलग से लगेगा।

पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने की कीजिये प्लानिंग 

यदि आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जाना चाहते हैं तो आपको 44,200/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से रुपये खर्च करने होंगे यदि आप अकेले गर्मियों में ठंडी जगह का आनंद लेने चाहते हैं तो आपको 58,550/- रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। यात्रियों को फ्लाइट के कम्फर्ट  क्लास में यात्रा कराई जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews