IRCTC : लेह लद्दाख की खूबसूरती देखने का शानदार मौका, यहाँ देखें टूर शेड्यूल

IRCTC : लेह लद्दाख की खूबसूरती देखने का शानदार मौका, यहाँ देखें टूर शेड्यूल

IRCTC Leh Ladakh Tour : भारत में ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं जिन्हें देखकर ना सिर्फ सुकून मिलता है बल्कि टूरिज्म का आनंद कई गुना बढ़ जाता है, ऐसी ही दो खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं लेह और लद्दाख, जहाँ जाना बहुत से लोगों का सपना होता है लेकिन वो इसे पूरा करने से कई बार चूक जाते हैं, लेकिन IRCTC उन्हें अपने सपने को पूरा करने का मौका दे रहा है।

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने लेह और लद्दाख की सैर कराने के लिए एक स्पेशल टूर प्लान अनाउंस किया है, ये टूर 4 मई 2023 को हैदराबाद एयरपोर्ट से शुरू होगा, जानकारी के अनुसार टूर 6 रात 7 दिन का होगा।

प्रति व्यक्ति इतना लगेगा किराया 

आईआरसीटीसी ने इस टूर का नाम “लेह विथ टरटक (Leh With Turtuk) दिया है,  इस टूर का किराया47,830/- रुपये प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क)  निर्धारित किया गया है, यदि दो वयस्क इस टूर पर एक साथ जाते हैं तो उन्हें 48,560/- रुपये प्रति व्यक्ति और यदि केवल एक वयस्क व्यक्ति जाता है तो उसे 54,500/- रुपये किराया देना होगा।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

इस टूर में पर्यटकों को लेह, शाम वैली, नुब्रा, पेंगोंग और टरटक  डेस्टिनेशन घुमाये जायेंगे जहाँ की खूबसूरती देखकर आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे, यात्रियों को हवाई जहाज के कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी । इस टूर के लिए जो किराया निर्धारित किया गया है उसमें बच्चों के लिए भी अलग से किराया निर्धारित किया गया है जिसकी डिटेल भी जारी की गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews