IRCTC ने लाया नया टूर पैकेज, वादियों और झीलों की कराएगा सैर, जानें किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज की अधिक जानकारी के लिए सैलानी आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर ले सकते हैं।
IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: इस भीषण गर्मी में अक्सर लोग वादियों की सैर करने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में IRCTC की तरफ से एक टूर पैकेज लाया गया है, जिसमें आप वादियों, झीलों का आनंद ले सकते हैं। इसके जरिए आप बहुत ही किफायती दामों में गर्मी के दिनों में वादियों का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

IRCTC टूर पैकेज

IRCTC अक्सर सैलानियों के लिए नए-नए टूर पैकेज लाती रहती है। इसी बीच IRCTC ने एक नया टूर पैकेज लाया गया है, जिसकी जानकारी IRCTC ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है। इस टूर पैकेज में सैलानी लेह-लद्दाख की सैर कर सकते हैं। इसके साथ ही IRCTC सैलानियों को पैंगोंग लेक, शाम वैली, नुब्रा और तुरतुक की भी सैर कराएगी।

पटना से होगी शुरूआत

IRCTC के नए टूर पैकेज की शुरूआत पटना से होगी। इस दौरान सैलानी पटना एयरपोर्ट से होकर पहले दिल्ली जाएंगे। उसके बाद लेह जाएंगे। इसके अलावा यात्री इसी रूट के जरिए वापसी भी करेंगे। आपको बता दें यह टूर 28 जून 2024 से शुरू होकर 4 जुलाई 2024 को खत्म होगी। लिहाजा यह टूर कुल 7 दिन और 6 रात का होने वाला है। इस दौरान यात्रियों को ठहरने के साथ ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आपको बता दें यह टूर पैकेज इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर EPA017 कोड के साथ लिस्ट किया गया है।

टूर का किराया

इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले रूकना चाहते हैं तो कुल किराया 67,600 रूपए लगेगा। वहीं, एक कमरे में दो लोगों के रूकते हैं तो कुल किराया प्रति व्यक्ति 62,650 होगी, जबकि तीन लोगों के साथ रूकते हैं तो 62,100 प्रति व्यक्ति होगा। इसके अलावा 5 से 11 साल का बच्चा होने पर अलग बेड लेते हैं तो पैकेज की कीमत 60,800 रूपए होगी। साथ ही 2 से 4 साल का बच्चा होने पर 55,900 रूपए होगी। वहीं, इच्छुक यात्री एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किराया जरूरी चेक कर लें।

अधिक जानकारी यहाँ से जानें

IRCTC के इस टूर पैकेज की अधिक जानकारी के लिए सैलानी आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर ले सकते हैं या फिर 8595937732 और 8595937727 इन नंबरों पर संपर्क कर के भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews