IRCTC लेकर आया है धमाकेदार Air Package, हिमालय की वादियों में सैर करने के लिए खर्च करने होंगे मात्र इतने रुपये

IRCTC लेकर आया है धमाकेदार Air Package, हिमालय की वादियों में सैर करने के लिए खर्च करने होंगे मात्र इतने रुपये

IRCTC Tour Package: घूमने के शौकीन लोगों को देश- दुनिया की सैर करने की काफी ज्यादा लालसा होती है। ऐसे में वो पहले से ही अपने डेस्टीनेशन को तय कर लेते हैं और उस हिसाब से खर्चे जोड़कर घूमने जाते हैं लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपकी खुशी दोगुनी होने वाली है। अब हिमालयों की सैर करने वाले के लिए आईआरसीटीसी ने धमाकेदार टूर पैकेज दिया है। इस टूर पैकेज का नाम ‘Himalayan Golden Triangle Air Package’ है। आइए विस्तार से जानें और अधिक इस पैकेज के बारे में…

22 फरवरी को शुरू

अगर आपको हल्के सर्द के मौसम में हिमायल की वादियों में सैर कर अपने ट्रिप को अलग बनाना है तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इसके लिए आपको मात्र 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे। आईआरसीटीसी द्वारा यह यात्रा आने वाले 22 फरवरी को शुरू होगी जो कि पूरे 6 दिन 5 रातों का होगा टूर पैकेज है। इस हवाई टूर पैकेज में आपको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, तो इसका लाभ उठाने के लिए आपको आगे पूरी आर्टिकल पढ़ने की जरूरत है।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर

  • कलिम्पोंग
  • मंगल धाम
  • देओलो हिल
  • डर्बिन धारा हिल्स
  • टाइगर हिल
  • जापानी मंदिर
  • गंगटोक
  • ड्रो-डल चोर्टेन
  • दार्जिलिंग
  • त्सोमगो झील
  • बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल (मंदिर)

खर्च

पैसेंजर खर्च (रुपयों में)
सिंगल पर्यटक 50,600
दो पर्यटक 76,200 (प्रति व्यक्ति 38,100)
तीन पर्यटक 1,08,000 (प्रति व्यक्ति 36,000)
पर्यटक के साथ बच्चे 31750

इस टूर पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक बेवसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसमें आपको सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews