IRCTC : भारतीय रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा, अब कम किराये में कीजिये AC ट्रेन का सफ़र

IRCTC : भारतीय रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा, अब कम किराये में कीजिये AC ट्रेन का सफ़र

IRCTC  News Update : ट्रेन में सफ़र करने वाले यात्री कभी कभी AC कोच में यात्रा करने की इच्छा को इसलिए मार देते हैं क्योंकि उसका किराया बहुत ज्यादा होता है, लेकिन अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तोहफा दिया है, इस तोहफे का नाम है AC थर्ड क्लास इकोनॉमी कोच। यानि अब यात्री कम किराया खर्च कर ट्रेन में AC कोच का आनंद ले सकता है।

भारतीय रेलवे  (Indian Railways) के मध्य रेलवे (Central Railways)  ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 2 ट्रेनों में स्थाई रूप से थर्ड क्लास इकोनॉमी कोच लगाने फैसला किया है। मध्य रेलवे (Central Railway) के इस फैसले से यात्रियों को न सिर्फ कंफर्म सीट मिलेगी बल्कि वे कम किराये में एसी ट्रेन का आनंद भी उठा सकेंगे।

इन ट्रेनों में लगेंगे AC थर्ड क्लास इकोनॉमी कोच

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अमरावती से जबलपुर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12159, अमरावती-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 मार्च, 2023 से थर्ड क्लास इकोनॉमी कोच के साथ चलाई जाएगी, इसी तरह जबलपुर से अमरावती तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12160, जबलपुर-अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 मार्च, 2023 से थर्ड क्लास इकोनॉमी कोच के साथ चलाई जाएगी।

इन स्टेशनों पर रुकती है अमरावती-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

गौरतलब है कि अमरावती और जबलपुर के बीच रोजाना चलाई जाने वाली ये सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपनी यात्रा के दौरान धामनगांव, पुलगांव जंक्शन, वर्धा जंक्शन, सिंडी, नागपुर जंक्शन, पांधुरना, अमला जंक्शन, बेतुल, इटारसी जंक्शन, सोहागपुर, पचमढ़ी, बंखेदी, गडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम और मदन महल रेलवे स्टेशनों पर अप और डाउन दोनों दिशाओं में ठहरती है। इस ट्रेन में फिलहाल जनरल क्लास, स्लीपर क्लास, AC थर्ड क्लास, AC सेकंड क्लास और AC फर्स्ट क्लास कोच उपलब्ध हैं,  मार्च के अंत में इस ट्रेन में AC थर्ड क्लास इकोनॉमी कोच भी जुड़ जाएगा।

यहाँ खास बात ये है कि AC  थर्ड क्लास इकोनॉमी कोच की बर्थ का किराया तुलनात्मक रूप से AC थर्ड क्लास की बर्थ के किराये से कम होगा। यदि आप भी इस ट्रेन से सफ़र करते हैं और AC कोच में यात्रा करना चाहते हैं तो आप इस इकोनॉमी कोच की बर्थ की रिजर्व करवा सकते हैं , IRCTC की साईट पर जाकर आप अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews