IRCTC दे रहा दक्षिण भारत की सैर का मौका, इस दिन जाएगी स्पेशल ट्रेन

IRCTC दे रहा दक्षिण भारत की सैर का मौका, इस दिन जाएगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC दक्षिण भारत की यात्रा करने वालों के लिए एक स्पेशल टूर प्लान (IRCTC Special Tour Package) लेकर आया है। दक्षिण दर्शन के नाम से अनाउंस किये इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन मुंबई से जाएगी।

IRCTC ने दक्षिण दर्शन यात्रा (IRCTC Dakshin Darshan Yatra Tour Packages) नाम से दक्षिण भारत के पवित्र स्थलों की सैर कराएगा। जिन्होंने कभी तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै और कन्याकुमारी नहीं देखा और देखने की इच्छा रखते हैं वे IRCTC के इस स्पेशल टूर का हिस्सा बनकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपीक की हुई घोषणा, इस दिन फिल्म होगी रिलीज, जाने फिल्म का नाम

IRCTC ने दक्षिण दर्शन यात्रा टूर पैकेज का किराया 13950/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया है। इस टूर के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 17 सितम्बर 2022 को मुंबई (CSMT) से जाएगी। IRCTC ने इस टूर के लिए मुंबई, कल्याण, पुणे और सोलापुर में बोर्डिंग और डे बोर्डिंग की सुविधा दी है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : कांग्रेस बागियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता, शाम तक जारी होगी लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews