IRCTC दे रहा माता वैष्णो देवी के दर्शनों का सुनहरा अवसर, हरिद्वार और ऋषिकेश का टूर भी साथ में

IRCTC दे रहा माता वैष्णो देवी के दर्शनों का सुनहरा अवसर, हरिद्वार और ऋषिकेश का टूर भी साथ में

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए IRCTC ने एक शानदार टूर शेड्यूल एनाउंस किया है। धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ये एक अच्छा अवसर है, इसमें माँ वैष्णों के दर्शनों के साथ यात्री हरिद्वार और ऋषिकेश की भी सैर कर सकेंगे।

10 जून को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानि आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी विथ हरिद्वार ऋषिकेश नाम से एक टूर पैकेज बनाया है, ये टूर 8 रात 9 दिन का है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन यात्रियों को लेकर सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से अगले महीने 10 जून को जाएगी।

ये स्टेशन रहेंगे बोर्डिंग और डीबोर्डिंग पॉइंट 

टूर डिटेल के मुताबिक यात्रियों के लिए बोर्डिंग और डीबोर्डिंग पॉइंट सिकंदराबाद, काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामगुंदम, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, वर्धा और नागपुर रेलवे स्टेशनों को बनाया है जहाँ से यात्री अपनी यात्रा शुरू और समाप्त कर सकेंगे। इस टूर के लिए  पैकेज कॉस्ट 15435/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है।

ट्रेन में 700 सीट, जल्दी रिजर्व करा ले अपनी सीट 

IRCTC के मुताबिक इस टूर में जो डेस्टिनेशन कवर होंगी उसमें आगरा, मथुरा, वृन्दावन, कटरा, हरिद्वार और ऋषिकेश शामिल हैं , यात्रियों को स्लीपर क्लास, 2AC और 3AC क्लास में यात्रा कराई जाएगी उसी हिसाब से उनका किराया लगेगा। ट्रेन में कुल 700 सीट रहेंगी जिसमें से स्लीपर क्लास की 460 सीट, 3AC की 193 और 2AC की 48 सीट होंगी , आप अपनी सुविधानुसार अपनी सीट अभी से रिजर्व करा सकते हैं।

इन प्रसिद्द स्थानों को देखने का मिलेगा मौका  

  • आगरा: ताजमहल।
  • मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि।
  • वृंदावन: प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर।
  • कटरा : माता वैष्णो देवी मंदिर।
  • हरिद्वार : मनसा देवी, हर की पौड़ी।
  • ऋषिकेश-लक्ष्मण झूला, राम झूला।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews