IRCTC अब रोज कराएगा देवी दर्शन, टूर प्लान आपके बजट में

IRCTC अब रोज कराएगा देवी दर्शन, टूर प्लान आपके बजट में

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्द माता बमलेश्वरी के दर्शनों के लिए IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने एक स्पेशल टूर पैकेज अनाउंस किया है।  ये पैकेज बहुत किफायती है, खास बात ये है कि ये रोज रहेगा , यानि आप रोज माता बमलेश्वरी के दर्शन कर सकेंगे।

IRCTC (IRCTC Tour Packages) ने माता बमलेश्वरी के दर्शन के एक दिन का विशेष टूर पैकेज (IRCTC Mata Bamleshwari Darshan Tour Package) बनाया है। इसक किराया मात्र 1970/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।  किराये के और भी स्लैब हैं, आप सुविधानुसार चुन सकते हैं।  यदि आप माता बमलेश्वरी के भक्त हैं और बहुत दिनों से उनके दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC की इस सुविधा का लाभ उठाइये।

ये भी पढ़ें – मोहाली हमला : पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर हमला, मुख्यमंत्री मान ने बुलाई बैठक

इस टूर पैकेज में IRCTC डोंगरगढ़ स्थिर माता बमलेश्वरी के दर्शन कराएगा।  इस टूर (IRCTC Special Tour Package) के बारे में पूरी जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर मौजूद है। आप वहां विजिट कर अपनी सीट बुक करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन , शास्त्रीय संगीत जगत में गहरा आघात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews