भारत का सबसे सस्ता बीमा, मात्र 45 पैसे में 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर, ये है डिटेल

जब यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करते हैं, तो बीमा का विकल्प भी सामने आता है, यात्री को बस इस विकल्प को चुनकर 45 पैसे का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है, टिकट बुकिंग करते ही बीमा पॉलिसी सक्रिय हो जाती है। 
insurance policy

India’s cheapest life insurance: आज के दौर में इंश्योरेंस वो भी लाइफ इंश्योरेंस के महत्व को हर व्यक्ति समझता है, यही कारण है कि पहले कभी भारतीय जीवन बीमा निगम यानि LIC ही जीवन बीमा करती थी अब तो देश में निजी क्षेत्र की बहुत से कंपनियां बीमा कवर दे रही हैं, खास बात ये है कि अब अब हजारों रुपये नहीं मात्र कुछ पैसों में भी बीमा कवर मिल रहा है, यहाँ हम आपको देश की सबसे सस्ती बीमा पॉलिसी यानि बीमा कवर की जानकारी दे रहे हैं

रेलवे यात्रियों को टिकट और केटरिंग की सेवा देने वाली कंपनी भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी, IRCTC) ने यात्रियों के लिए एक विशेष और किफायती बीमा योजना शुरू की है, जो 45 पैसे में 10 लाख रुपये का कवरे देती है, यह योजना न केवल किफायती है, बल्कि यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान वित्तीय सुरक्षा का एक भरोसेमंद विकल्प भी है।

इन यात्रियों को मिलेगा इस बीमा कवर का लाभ

आईआरसीटीसी (IRCTC) के मुताबिक 45 पैसे में 10 लाख रुपये के इंश्योरेंस कवर का लाभ सिर्फ उन यात्रियों को मिलता है जो आईआरसीटीसी के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। स्कीम के तहत सिर्फ कंफर्म, आरएसी, पार्शियल कंफर्म टिकट पर ही इंश्योरेंस कवर मिलेगा। योजना में कहा गया है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं है लेकिन 5 साल से 11 साल तक की उम्र के बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा सभी प्रकार की ट्रेन यात्राओं के लिए उपलब्ध है, इसमें शताब्दी, राजधानी या सुपरफास्ट ट्रेन भी शामिल हैं।

IRCTC बीमा योजना के तहत कवरेज और लाभ

  • आईआरसीटीसी बीमा योजना के तहत ट्रेन दुर्घटना में मौत होने पर यात्री के परिजनों को 10 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है।
  • ट्रेन हादसे में स्थायी विकलांगता की स्थिति में 7.5 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है।
  • आंशिक विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलता है।
  • ट्रेन दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख रुपये तक के चिकित्सा खर्च का भुगतान किया जाता है।
  • आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता के मामले में परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है।

आईआरसीटीसी बीमा योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

आईआरसीटीसी की 45 पैसे वाली बीमा योजना का लाभ उठाना बेहद आसान है, इसके लिए यात्री को ऑनलाइन टिकट बुक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जब यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करते हैं, तो बीमा का विकल्प भी सामने आता है, यात्री को बस इस विकल्प को चुनकर 45 पैसे का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है, टिकट बुकिंग करते ही बीमा पॉलिसी सक्रिय हो जाती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews