IRCTC की श्री रामायण यात्रा का नया कार्यक्रम जारी, इस दिन से शुरू होगा टूर

IRCTC की श्री रामायण यात्रा का नया कार्यक्रम जारी, इस दिन से शुरू होगा टूर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भगवान श्री राम से जुड़े पवित्र स्थलों की सैर कराने के लिए IRCTC ने शुरू की श्री रामायण यात्रा को बहुत समर्थन मिल रहा है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Shri Ramayana Yatra by Bharat Gaurav Tourist Train) के माध्यम से रामायण में वर्णित तीर्थ स्थलों को देखने के लिए धर्म प्रेमी लोग आतुर हैं। पहली यात्रा की सफलता के बाद अब IRCTC ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन एक बार फिर भगवान् श्री राम (Lord Shri Ram) में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को श्री रामायण यात्रा पर लेकर जाने वाली है। IRCTC (IRCTC News) के 20 दिन और 19 रात के इस स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) का किराया 73,500/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है, किराये के और भी स्लॉट हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – RBI ने फिर दिया ग्राहकों को झटका, लगाया इन 3 बैंकों पर प्रतिबंध, जानें जमा राशि से जुड़े नए नियम

IRCTC की श्री रामायण यात्रा नई दिल्ली से 24 अगस्त को शुरू होगी। नई दिल्ली से शुरू होकर ट्रेन अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम,  कांचीपुरम,  भद्राचलम होती हुई वापस नई दिल्ली पर लौटेगी।

ये भी पढ़ें – विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी से की दिग्विजय सिंह की शिकायत, दी एक खास सलाह

यदि आप भगवान् श्री राम से जुड़े स्थानों को देखना चाहते हैं तो इस टूर का हिस्सा बन सकते हैं।  इसके लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट प् विजिट कर डिटेल देखनी होगी और फिर अपनी सीट बुक करनी होगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी चमकी, नहीं बदला सोने का भाव, देखें ताजा कीमत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews